[LIVE] US-Iran-Israel War News: ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें – News24 Hindi

—विज्ञापन—
US-Iran-Israel War Latest News Live Updates: ईरान-इजरायल और अमेरिका का युद्ध अब अपने छठे हफ्ते में पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि ‘पूरे देश को मंगलवार की एक ही रात में कब्जे में लिया जा सकता है.’ यह टिप्पणी होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की उनकी समय सीमा से पहले आई है.
इसके अलावा, सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के पूर्वी हिस्से की ओर दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया; उसके रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
इसके अलावा इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने मंगलवार को एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की, जिसमें पूरे ईरान के लोगों से ट्रेनों और रेलवे इंफ्रास्क्चर का इस्तेमाल न करने की अपील की गई. IDF ने कहा कि ऐसा करने से उनकी जान को खतरा हो सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की एक नई समय-सीमा तय की है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार को रात 8:00 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक का ही समय है.
उन्होंने धमकी दी कि अगर तेहरान ने स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला, तो वह ईरान के पावर प्लांट और अहम बुनियादी ढांचों पर बमबारी करेंगे. इसके जवाब में, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि जब तक देश को युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक स्ट्रेट बंद ही रहेगा.
ताजा अपडेट्स के लिए देखते रहें News24 लाइव.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बेहद अहम समुद्री रास्ता है. यह ओमान और ईरान के बीच है, जो कि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन इसे “दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल ट्रांजिट चोकपॉइंट” यानी तेल का सबसे अहम संकरा रास्ता बताता है.
इस रास्ते का सबसे संकरा हिस्सा सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा है और जहाजों के लिए आने-जाने का रास्ता में सिर्फ दो मील तक चौड़ा है, जिस कारण अगर यहां समुद्री ट्रैफिक या जरा सी भी गड़बड़ी होती है, तो पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन सकता है. सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और इराक जैसे ओपेक देशों के तेल कुओं से भारी मात्रा में निकला कच्चा तेल इसी रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से में सप्लाई किया जाता है.
वोर्टेक्स नाम की ऊर्जा और शिपिंग मार्केट रिसर्च कंपनी के मुताबिक, हर दिन करीब दो करोड़ बैरल कच्चा तेल और ईंधन इस समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. कतर, जो दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफैड नेचुरल गैस (एलएनजी) उत्पादकों में से एक है. वह भी अपने गैस निर्यात के लिए इस रास्ते पर बहुत ज्यादा निर्भर है.

डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने में कुछ घंटे बाकी है. ऐसे में ईरान ने उससे पहले इजरायल पर मिसाइलों की बारिश कर दी है.
रियाद में US एम्बेसी ने अमेरिकी नागरिकों को चल रहे जंग के बीच सऊदी अरब की यात्रा पर दोबारा विचार करने की सलाह दी है. एडवाइजरी में US नागरिकों से कहा गया है कि इस साल मक्का की सालाना हज यात्रा में भाग लेने पर दोबारा विचार करें.
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ अपनी नई धमकियों पर अमल नहीं करेंगे. एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई भी सभ्यता को मिटा नहीं सकता… यह अल्टीमेटम पहला नहीं है जो राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध शुरू होने के बाद दिया है.’
ईरान के पहले उप-राष्ट्रपति मोहम्मद रेजा आरेफ ने कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करने वाले खतरों के जवाब में सरकार हर तरह के हालात के लिए तैयार है.
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता में कुछ प्रगति दिख रही है. लेकिन कोई फौरी नतीजा राष्ट्रपति ट्रंप की डेडलाइन से पहले मुमकिन हो पायेगा या नहीं, सबकी नजरें इसी पर ही हैं. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि बातचीत का केंद्र अब क्या समझौता हो पाएगा से बदलकर अब क्या ट्रंप द्वारा तय समयसीमा से पहले समझौता हो पाएगा – हो गया है. इसी बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने एक मीडिया हाउस को बताया कि ईरान की तरफ से मिला आखिरी प्रस्ताव उनके लिए उम्मीद से काफी बेहतर था.
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई डेडलाइन के खत्म होने का इजरायल में बेसब्री से इंतजार हो रहा है. TV पर चल रही बहस में टाइमिंग दिखाई जा रही है. इजरायल ने कहा है वो डेडलाइन खत्म होने पर ईरान के रेल नेटवर्क पर हमला करेगा.
जंग के बीच बहरीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रात को प्रस्ताव लेकर आया. इस पर मंगलवार को वोटिंग हुई, लेकिन चीन और रूस ने वीटो लगाकर प्रस्ताव को गिरा दिया.
US Iran War Live Updates: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई धमकी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से ईरान दबने और झुकने वाला नहीं है, मौलाना यासूब अब्बास ने आवाम से अपील करते हुए कहा कि ईरान की सलामती के लिए दुआ करें अमेरिका और इजरायल की बर्बादी के लिए बद्दुआ करें.
US Iran War Live Updates: उत्तर-पश्चिमी ईरान के अमीन आबाद के पास जंजान प्रांत में रेलवे पुल को इजरायली हवाई हमले में नष्ट कर दिया गया. IDF ने दावा किया है कि उसने ईरान भर में विभिन्न प्रांतों को जोड़ने वाले करीब 8 पुलों को आज निशाना बनाया. इजरायल के अनुसार Tehran Karaj Tabriz Kerman Qom में स्थित ये पुल IRGC द्वारा लांचर और बैलिस्टिक मिसाइलों लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल होते थे.

🎯STRUCK: 8 bridge segments utilized by the Iranian terror regime for transporting weapons & military equipment.The IDF struck 8 bridge segments in several areas, including Tehran, Karaj, Tabriz, Kashan, & Qom. Prior to the strike, several steps were taken to mitigate harm to… pic.twitter.com/kDzkRhMFTD

US Iran War Live Updates: ईरान में तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जहाँ हैं वहीं रहें, सुरक्षित जगह पर पनाह लें और कहीं भी आने-जाने से बचें। ईरान के भीतर या ईरान की सीमा चौकियों की ओर किसी भी तरह की आवाजाही केवल तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ घनिष्ठ समन्वय से और दूतावास से स्पष्ट निर्देश प्राप्त करने के बाद ही की जानी चाहिए: MEA

In view of the rapidly evolving situation in Iran, Indian nationals who are currently in Iran are advised to stay put where they are, shelter in place and avoid further movements. Any movement within Iran and to the border crossings of Iran may be considered only in close… pic.twitter.com/3xQ2y4FeBp
US Iran War Live Updates: डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को NATO, ऑस्ट्रेलिया, जापान और साउथ कोरिया की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इन देशों ने ईरान जंग में अमेरिका की मदद नहीं की. उन्होंने यह बात व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही.

उन्होंने कहा- आप जानते हैं किसने हमारी मदद नहीं की? साउथ कोरिया ने मदद नहीं की. ऑस्ट्रेलिया ने मदद नहीं की. जापान ने मदद नहीं की. ट्रम्प ने यह भी कहा कि जापान में करीब 50,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, ताकि उसे उत्तर कोरिया से बचाया जा सके.

उन्होंने यह भी बताया कि साउथ कोरिया में करीब 45,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, ताकि उसे किम जोंग उन से बचाया जा सके, जिनसे मेरे (ट्रम्प) अच्छे रिश्ते हैं.
US Iran War Live Updates: वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने खर्ग द्वीप पर 50 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया.
US Iran War Live Updates: अल अरबिया ने UAE के शारजाह मीडिया कार्यालय के हवाले से बताया कि थुराया टेलीकम्युनिकेशंस की एक प्रशासनिक इमारत पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया है; रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस हमले में दो पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए हैं.
US Iran War Live Updates: ईरान के शहरियार शहर में एक रिहायशी इमारत पर विस्फोटक प्रोजेक्टाइल गिरने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. रॉयटर्स ने ईरानी मीडिया के हवाले से यह रिपोर्ट दी है.
US Iran War Live Updates: US के उपराष्ट्रपति JD वेंस ने कहा, ‘बहुत जल्द यह युद्ध खत्म हो जाएगा… इसका अंत कैसा होगा, यह ईरानियों पर निर्भर करता है.’
US Iran War Live Updates: IRGC एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ने कहा, ‘हम फतह और खैबर शिकन मिसाइलों के लिए नए लॉन्च प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपने हमले दोगुने कर देंगे.’
US Iran War Live Updates: डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट कर कहा, ‘आज एक पूरी सभ्यता ख़त्म हो जाएगी. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो लेकिन ये होकर रहेगा. इस वक्त ज्यादा समझदार लोग सत्ता में हैं. शायद वे कुछ क्रान्तिकारी तरीके से नया कर दें.

US Iran War Live Updates: इस मामले से जुड़े पांच लोगों ने बताया कि रियाद में कुछ पश्चिमी और सऊदी कंपनियों ने इस हफ्ते ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सलाह को आगे बढ़ा दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अमेरिका ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने या फिर “नरक” का सामना करने के लिए एक समय सीमा तय की है, और इस समय सीमा के नजदीक आने से चिंता बढ़ गई है.

खाड़ी देशों में, जिन्हें 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान के हमलों का सबसे ज़्यादा नुकसान उठाना पड़ा है, कई लोगों को डर है कि अगर अमेरिका ने तनाव बढ़ाया, तो इसके जवाब में ईरान खाड़ी क्षेत्र में महत्वपूर्ण और नागरिक बुनियादी ढांचे को और ज़्यादा निशाना बना सकता है.

इन लोगों ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को कंपनियों द्वारा ईमेल या टेक्स्ट के जरिए अलग-अलग भेजी गई इन सलाहों का असर रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट, फैसलियाह टावर, बिज़नेस गेट और लेसेन वैली में काम-काज पर पड़ा है.

इन जगहों पर अमेरिका के बड़े बैंकों और माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी टेक कंपनियों के दफ़्तर हैं, लेकिन साथ ही सऊदी की संस्थाओं के दफ़्तर भी हैं, जिनमें देश का सॉवरेन वेल्थ फंड भी शामिल है.
US Iran War Live Updates: प्रांत के उप-गवर्नर के अनुसार, अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के दक्षिण में स्थित ईरानी शहर कोम के पास एक पुल पर हमला किया. अल अरबिया ने सरकारी टीवी के हवाले से यह जानकारी दी है.
US Iran War Live Updates: कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि होर्मुज एक प्राकृतिक जलडमरूमध्य है, न कि कोई नहर; और इस क्षेत्र के सभी देशों को इसका स्वतंत्र रूप से उपयोग करने का अधिकार है.
US Iran War Live Updates: ईरान के राजदूत मोहम्मद फथअली ने कहा, ‘हमने कहा था कि अगर आपने जंग शुरू की, तो आप उसे खत्म नहीं कर पाएंगे और हमने फिर कहा है: अगर आपने हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया… तो पिछली गलतियों से सीखिए!’
US Iran War Live Updates: ईरानी अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद उत्तरी ईरान का मुख्य हाईवे बंद कर दिया गया. इजरायली हमले में काशान में रेलवे ब्रिज गिर गया है और इसमें 2 लोगों की मौत हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News