News in Brief Today: तीन राज्यों में थमा चुनाव प्रचार; ट्रंप धमकी- ईरान की सभ्यता खत्म कर देंगे – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
नमस्कार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए TV9 का News in Brief. सबसे पहले जानते हैं
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया है. तीनों राज्यों में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा. केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. कुल 1879 उम्मीदवार मैदान में हैं. नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. असम में 2.50 करोड़ मतदाता हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है, यहां 722 उम्मीदवार हैं. केरल में 2.7 करोड़ वोटर और 863 उम्मीदवार हैं, जहां 2016 से पिनराई विजयन मुख्यमंत्री हैं. पुडुचेरी में 9.44 लाख मतदाता हैं. एन रंगास्वामी चार बार से CM हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संविधान पीठ सुनवाई कर रही है. केंद्र सरकार ने हलफनामे में कहा कि मासिक धर्म वाली महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए. सरकार का तर्क है कि अदालतें आस्था और धार्मिक विश्वास पर फैसला नहीं कर सकतीं. भगवान अय्यप्पा को ब्रह्मचारी माना जाता है और उनके भक्त अलग संप्रदाय हैं. केंद्र ने 2018 के फैसले पर पुनर्विचार का समर्थन किया और कहा कि यह मामला केवल समानता नहीं, बल्कि परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ा है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Google और Deloitte की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक 90 अरब डॉलर से बढ़कर 250 अरब डॉलर हो जाएगा. इस तेजी के पीछे Gen Z खरीदार, क्विक कॉमर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बड़ी वजह होंगे. करीब 15 करोड़ नए खरीदार जुड़ेंगे और 22 करोड़ Gen Z कुल खर्च का 45% संभालेंगे. क्विक कॉमर्स 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. टियर-2 शहरों का योगदान बढ़ेगा. क्रिएटर इकॉनमी भी अहम भूमिका निभाएगी, जिससे ऑनलाइन खरीदारी और लाइव कॉमर्स में बड़ा विस्तार होगा. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अजय देवगन के साथ कोई हीरोइन नहीं होगी और उनका किरदार रोमांस से दूर रहेगा. इससे पहले फ्रेंचाइजी के हर पार्ट में उनके साथ एक्ट्रेस जरूर रही है. फिल्म में प्रियामणि नजर आएंगी, लेकिन किसी के साथ उनकी लव स्टोरी नहीं होगी. इससे पहले गोलमाल में रिमी सेन, करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा फीमेल लीड में दिख चुकी हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते को लेकर फिर धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर तय समयसीमा तक डील नहीं हुई, तो पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि आज रात बड़ा बदलाव हो सकता है. 47 साल से चल रहे भ्रष्टाचार और हिंसा का अंत हो सकता है. उन्होंने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे) तक का समय दिया है. इस बीच, अमेरिका और इजराइल ने हमले और तेज कर दिए हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Pick 07 April
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमले के बाद लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला. हमले में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई. इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मंगलवार को इंफाल घाटी में हुई हिंसा में कुल चार लोगों की मौत हुई, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं. इलाके में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News