Feedback
गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच में देरी के बाद टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या ने हार के लिए अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया.
पंड्या ने साफ कहा कि पावरप्ले में टीम अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाई. उन्होंने माना कि राजस्थान के ओपनर्स ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन उनकी टीम के गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके. यह मैच बल्लेबाजी पर नहीं डालूंगा, गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी.
राजस्थान की जीत की नींव ओपनर्स ने रखी. यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 5 ओवर में 80 रन जोड़कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया.
पंड्या ने युवा वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की निडर बल्लेबाजी देखना अद्भुत है. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.
Disappointing result in Guwahati. We regroup, prepare & go again in Mumbai. pic.twitter.com/UniiLPPbJX
वहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने अपनी ओपनिंग जोड़ी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी करार दिया. उन्होंने कहा कि दोनों के पास स्किल के साथ मैच्योरिटी भी है, जो उन्हें खास बनाती है.
जायसवाल ने भी अपनी पारी को लेकर खुलासा किया कि छोटी पावरप्ले को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले से प्लान बनाया था कि किस गेंदबाज पर अटैक करना है. उन्होंने बताया कि वह लगातार वैभव को सकारात्मक संदेश देते रहे ताकि वह खुलकर खेल सकें.
राजस्थान के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए पराग ने कहा कि टीम के तेज गेंदबाज 140-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ कंट्रोल भी बनाए रखते हैं, जो विरोधी टीम के लिए मुश्किल पैदा करता है.
हार के बावजूद पंड्या ने कहा कि टीम अपनी गलतियों से सीखेगी और अगले मुकाबले के लिए बेहतर तैयारी करेगी.
RR v MI मैच 13 के बदले हुए नियम
राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल के मैच 13 में गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले के लिए बदले हुए नियम लागू किए गए , जिसके तहत मैच 11 ओवर का हुआ, पावरप्ले 3.2 ओवर का था, चार गेंदबाजों ने अधिकतम 2-2 ओवर फेंके, जबकि एक गेंदबाज को अधिकतम 3 ओवर फेंकने की अनुमति थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू