उत्तर प्रदेश का मौसम (8 April 2026) UP Weather Today: यूपी में आज खतरे का दिन! बारिश-ओलों का डबल अटैक; 60 KM क – Times Now Navbharat

शहर
यूपी में आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट (AI Image)
यूपी में आज का मौसम (8 April 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई। इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-भारत के मौसम को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके प्रभाव से देश के अधिकांश हिस्सों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसके असर से आज यूपी के सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है, खासकर किसानों के जीवन पर इसका असर देखने को मिल सकता है। बिगड़े मौसम के कारण फसलों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बलरामपुर, देवरिया और महराजगंज में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, जिनमें अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, क्षिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। आंधी-बारिश के कारण तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें – Aaj ka Mausam 8 April 2026 LIVE: देशभर में मौसम का महाविस्फोट! आंधी, बारिश और ओलों का तांडव; कश्मीर से कन्याकुमारी तक IMD का अलर्ट
IMD के अनुसार 9 अप्रैल को भी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बरकरार रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं तेज हवाएं संग हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 10 अप्रैल को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ बना रह सकता है। बीते 24 घंटे की बात करें, तो इस दौरान सबसे गर्म जिला महराजगंज 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा। जिसके बाद अयोध्या और प्रयागराज में 36 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री जालौन में रहा। बारिश और तेज हवाओं के कारण यूपी में औसत तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियसतक कम हो गया है। बीते 4 दिनों में कानपुर समेत यूपी के 43 जिलों में बारिश दर्ज हुई, जिनमें से 10 शहरों में ओले भी गिरे। बारिश की गतिविधियां अगले 48 घंटे तक और बरकरार रहने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News