Top Hindi News Today Live
09 Jan 2025 07:24 AM (IST)
अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के निधन से सपा में शोक की लहर
माजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है।
09 Jan 2025 06:30 AM (IST)
आज प्रयागराज में CM योगी महाकुंभ की तैयारियों का लेंगे जायजा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। तमाम दूर-दूर से साधु संत यहां पहुंच रहे हैं। इस बीच आज सूबे के योगी आदित्यनाथ प्रयागराज जाएंगे। जहां वो महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे।
Hindi Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। तमाम दूर-दूर से साधु संत यहां पहुंच रहे हैं। इस बीच आज सूबे के योगी आदित्यनाथ प्रयागराज जाएंगे। जहां वो महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…