रायगढ़ में मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या: आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, दवा नहीं खान… – Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लिव-इन रिलेशनशिप मंे रह रही महिला की मौत हो गई। जहां पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में रहने वाली धनेश्वरी विश्वकर्मा 32 साल का 1 अपै्रल को जिंदल अस्पताल में आकस्मिक मौत हो जाने की सूचना कोतरा रोड थाना को मिली।
जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसका पीएम रिपोर्ट मंगलवाल को पुलिस को मिला।
पीएम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतिका के गले में दबाब होने से दम घुटने के कारण से मृतिका की मृत्यु होना लिखा गया। ऐसे में मामला संदेहास्पद होने पर पुलिस ने मामले में बारिकी से जांच शुरू की गई।
जहां घटना के संबंध में मृतिका के परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि धनेश्वरी विश्वकर्मा की शादी अगलतरा के पोड़ीभाठा निवासी मनोज विश्वकर्मा से हुई थी और करीब 4 साल पहले अपने पति से परेशान होकर वह मायके किरोड़ीमल नगर में आकर रह रही थी। इसके बाद धनेश्वरी का विकेश बरैठ 26 साल से से परिचय हुआ।
दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे दोनों एक दूसरे को पंसद करने लगे और लगभग 4 साल से दोनों किरोड़ीमलनगर में पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे।
धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी जिसका ईलाज विकेश द्वारा कराया जाता था। लगभग एक माह पहले से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी। उसके पति मनोज विश्वकर्मा के साथ तलाक का प्रकरण चल रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकारा 1 अपै्रल को विकेश मृतिका धनेश्वरी के साथ था। प्रारंभिक संदेह में मृतिका के लिवइन पार्टनर विकेश बरेठ पर जाने पर DSP अजय नागवंशी ने संदेही विकेश से पूछताछ किया गया।
काफी पूछताछ के बाद विकेश ने धनेश्वरी के गले के मंगलसूत्र से गला घोट कर हत्या करने की बात स्वीकार किया। पूछताछ में विकेश बरेठ ने बताया कि वह धनेश्वरी का ईलाज करा रहा था।
समय पर दवाई नहीं खाती थी धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं लेती थी, उसके पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों शादी भी नहीं कर पा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा विवाद होता था।
1 अप्रैल को विकेश की नानी उसके घर आयी थी, तब धनेश्वरी ने समय पर खाना नहीं बनाया। इससे विकेश ने धनेश्वरी को डांट फटकार लगाई।
मंगलसूत्र को जोर से खींचने पर गई जान इसके बाद विकेश ने अपनी नानी को उसके घर छोड़कर वापस घर आया तो धनेश्वरी दवाई नहीं खाई थी। ऐसे में फिर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।
इस दौरान विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड़ मारा तो धनेश्वरी तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहकर घर जाने लगी। तब विकेश धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर जोर से खींचा, इससे धनेश्वरी गिर कर बेहोश हो गई।
महिला के मौत के कारणों को छिपाया उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हुआ, तब उसने धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने धनेश्वरी विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया।
आरोपी विकेश द्वारा महिला की मौत के वास्तविक कारण को छिपाने का प्रयास भी किया गया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी विकेश बरैठ के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया है।
आपसी विवाद को हिंसा का रूप देना गंभीर अपराध SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को हिंसा का रूप देना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें, हिंसा से दूर रहें। इस मामले में हत्या का खुलासा होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News