‘धुरंधर’ की सक्सेस पर यामी vs दीपिका! सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स – AajTak

Feedback
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने जहां पूरी इंडस्ट्री को रिएक्ट करने पर मजबूर कर दिया है. वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद सोशल मीडिया पर छिड़ गया है. ये बहस दो बड़ी एक्ट्रेसेस- यामी गौतम और दीपिका पादुकोण के रिएक्शन को लेकर हो रही है. दोनों को कम्पेयर किया जा रहा है.
यामी गौतम का इमोशनल रिएक्शन
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने फिल्म देखने के बाद काफी भावुक प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था- मैंने फिल्म देखी और उसे समझने में मुझे समय लगा. ये फिल्म बेहद शानदार है. मैं इसे देखकर भावुक हो गई थी. मैंने उनसे कुछ नहीं और जाकर फ्लाइट में बैठ गई. मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, नहीं पढ़ी. कुछ और काम करना था नहीं किया. मैं बस बाहर सनसेट के एक सुंदर से व्यू को देखती रही.
यामी ने आगे रिएक्ट करते हुए कहा कि- आदित्य को अपने देश और अपने दर्शकों से बहुत प्यार है, और उन्होंने इस फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी है. 
दीपिका की रिएक्शन पर सवाल
जहां यामी के इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. कई यूजर्स इसे पति, फिल्म और देश के प्रति जुड़ाव का उदाहरण बता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण का रिएक्शन उन्हें चुभ रहा है. यूजर्स को ये रास नहीं आ रहा कि दीपिका अपने पति की ग्रैंड सक्सेस पर कुछ कह क्यों नहीं रहीं. 
हालांकि इसका खुलासा हाल ही में हुआ जब दीपिका का एक पुराना कमेंट सामने आया. जहां वो बताती दिखीं कि वो फिल्म पहले ही देख चुकी हैं. उन्होंने लिखा- मैंने इस फिल्म को आप सबसे बहुत पहले देख लिया था. अब मजाक किसका बना है? 
Difference between Yami Gautam & Leftist Deepika Padukone

Yami Gautam review after watching Dhurandhar -The revenge Preview

“I watched the film and it took me time to process what I had experienced. It is beyond extraordinary. I was deeply emotional afterward. All I can say… pic.twitter.com/Q5ADAim9Es
दीपिका के जवाब के बाद कई लोग उनके सपोर्ट में आगे आए तो कई ने अब उन्हें यामी से कम्पेयर करना शुरू कर दिया है. लोगों ने कहा कि फिल्म क्योंकि कुछ हद राइट विंग को सपोर्ट करती है, इसलिए दीपिका इस पर कमेंट करने से बच रही हैं. क्योंकि वो लेफ्ट विंग की हैं. उनका कहना है कि दीपिका और यामी की सोच में बहुत फर्क है. 
हालांकि, कई और यूजर्स का कहना है कि उनका ये रिएक्शन काफी नॉर्मल था, इसमें तूल देने जैसा कुछ नहीं. बेवजह का टारगेट किया जाना गलत है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News