दोस्तों से संबंध बनाने से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या, लाश बेड में छिपाया; दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर – Hindustan Hindi News

राजधानी दिल्ली में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बॉयफ्रेंड ने उनके साथ मिलकर गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद लाश को बेड में छिपाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने से मना करने पर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक और उसके दो साथियों, सुरेंद्र व जोगिंदर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी (पेइंग गेस्ट) के कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी।
पीजी संचालक अमरजीत ने बताया कि उसका परिचित दीपक अपनी एक महिला मित्र के साथ आया था, लेकिन कुछ देर बाद वह अकेला ही वहां से चला गया। शक होने पर जब कमरे की तलाशी ली गई तो बेड के भीतर से महिला का शव बरामद हुआ।
डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिद्धू के नेतृत्व में टीम ने फोरेंसिक और क्राइम टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को मंगोलपुरी से दबोच लिया।
पूछताछ में पता चला कि मृतका और दीपक पिछले 8-9 वर्षों से परिचित थे। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन अक्सर चोरी-छिपे मिलते थे। मंगलवार शाम दीपक महिला को पीजी के कमरे में ले गया, जहां उसका दोस्त सुरेंद्र और जोगिंदर भी पहुंच गए।
दीपक ने महिला पर अपने दोनों दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। तीनों ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उन्होंने शव को बेड के बॉक्स में छिपाया और फरार हो गए।
पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को मंगोलपुरी से दबोच लिया। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News