Numerology: शनिदेव के प्रिय होते हैं इस मूलांक के लोग, इस साउथ सुपरस्टार का भी है यही अंक, करोड़ों में खेलते हैं जातक – News24 Hindi

—विज्ञापन—
अंक ज्योतिष के अनुसार, इन खास मूलांक पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है. इन लोगों के जीवन में बहुत सफलता मिलती है. लेकिन इन लोगों के मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ती है, जिसके जरिए वे करोड़ों में खेलते हैं.
अंक ज्योतिष विद्या के अनुसार, मूलांक के जरिए व्यक्ति के बारे में विस्तार से जाना जा सकता है. यह आपके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में बताता है. साथ ही भविष्य को लेकर भी पोलपट्टी खुलती है. (Credit- Pinterest)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 8 कहलाता है. इन लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है. इन लोगों को 30 की उम्र के बाद विशेष सफलता प्राप्त होती है. इनके पास काफी धन होता है, जो कि शनिदेव की कृपा से आता है. (Credit- Pinterest)
मूलांक 8 वाले लोग बहुत मजबूत इरादों वाले होते हैं. वे जिम्मेदार, अनुशासित और महत्वाकांक्षी होते हैं. छोटी-छोटी बातों में वे धैर्य रखते हैं. जीवन में देरी और मुश्किलें आती हैं, लेकिन मेहनत से वे ऊंचाई छू लेते हैं. (Credit- Pinterest)
मूलांक 8 वालों के अंदर लंबे समय तक काम करने की विशेष क्षमता होती है. उन्हों जल्दबाजी पसंद नहीं. वे अपने हर काम के लिए काफी सीरीयस होते हैं. शनिदेव की कृपा से वे नेतृत्व करने वाले बन जाते हैं. इनके गुणों में ईमानदारी और न्यायप्रियता प्रमुख है. (Credit- Pinterest)
मूलांक 8 दूसरों की मदद करते हैं और गलत काम से दूर रहते हैं. लेकिन कभी-कभी अकेलापन महसूस करते हैं क्योंकि वे भावनाओं को कम दिखाते हैं. स्वास्थ्य में हड्डी, जोड़ या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है. उपाय के रूप में शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल या काले कपड़े दान करना अच्छा रहता है. (Credit- Pinterest)
मूलांक 8 वालों के पास भरपूर पैसा और पॉवर होता है. लेकिन इसके लिए मेहनत करना बहुत जरूरी है. बिना मेहनत के इन्हें कुछ नहीं मिलता. शनि न्याय के देवता हैं, इसीलिए इन लोगों को भी न्याय और जिम्मेदारियां पसंद होती हैं. (Credit- Pinterest)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का मूलांक भी 8 ही है, क्योंकि उनका जन्म भी 8 अप्रैल को हुआ है, जिसकी वजह से उनके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा है. वे अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और बड़ी शिद्दत से हर काम को पूरा करते हैं. (Credit- Pinterest)
आज एक्टर इतने बड़े सुपरस्टार हैं. लेकिन इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की है. शनि के प्रभाव से उन्हें अपनी 30 की उम्र के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी. लेकिन इससे पहले उन्होंने खूब मेहनत कर, खुद को साबित किया. (Credit- Pinterest)

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News