Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath (HT photo)
UP News Live: यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को व्यापारियों के भारी विरोध के बीच 44 भवनों को सील कर दिया, इनमें छह स्कूल, छह निजी अस्पताल और चार मंडपों के अलावा 28 कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स शामिल हैं। जिला पंचायतों को सशक्त बनाने और उनकी आय में वृद्धि के मकसद से राज्य सरकार जिला पंचायतों के लिए माडल नियमावली बनाने जा रही है। इसके तहत जिला पंचायतों से नक्शा पास कराना अब महंगा हो जाएगा।
जानलेवा हमले के मामले में चार माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी के दरियाबाद थाना के ग्राम कुशफर में एक तालाब पट्टा धारक पर विपक्षी ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे पकड़कर लात-घूंसों और असलहे के बट से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना थाना दरियाबाद में दी, लेकिन न तो उसका मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया।
गुजरात से यूपी लाकर महिला की हत्या, बेटे का शव फूंका
झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुजरात से प्रेमिका और उसके मासूम बच्चे को झांसी लाकर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला जबकि बच्चे को भूसे के ढेर में डालकर जिंदा जला दिया। बच्चे की हड्डियां बरामद हुई हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में रूह कंपा देने वाली वारदात, गुजरात से लाकर महिला की हत्या, बेटे का जलाया शव
अयोध्या में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से 86 हजार से अधिक माताओं को लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार पिछले नौ साल के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक स्तर पर सुधार व जनता की अपेक्षाओं के पूरा होने का दावा किया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अयोध्या जनपद की उपलब्धियों का आंकड़ा भी जारी किया है। इनमें पिछले नौ साल में स्वास्थ्य सेवाओं को काफी बेहतर होने की बात कही गयी है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि दूरदराज के गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधाएं अब आम लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य का मजबूत आधार बन गई हैं। आयुष्मान भारत मिशन के अंतर्गत किए गए इन प्रयासों से जनपद में चिकित्सा पहुंच आसान हुई है, इंतजार की अवधि घटी है और इलाज की गुणवत्ता में सुधार आया है।
सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों को सील किया गया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने आज मेरठ बंद का आह्वान किया। वहीं, इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सेंट्रल मार्केट में सीलींग के विरोध में मेरठ बंद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
रामनगरी में पर्यटन को लगे पंख,अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान
रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पर्यटन उद्योग को पंख लग चुके हैं। लगातार हो रही श्रद्धालुओं की आमद से अर्थव्यवस्था ने ऊंची छलांग लगाई है। पर्यटन से जुड़े क्षेत्र में काम करने वाले स्थानीय लोगों के दिन अब बदल चुके हैं। होटल रेस्टोरेंट होमस्टे एवं ट्रेवल से जुड़े लोगों के आमदनी में भरपूर इजाफा हुआ है। पूजा सामग्री प्रसाद समेत अन्य धार्मिक वस्तुओं से जुड़े कारोबारी भी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
केवल 2025 की बात करें तो अयोध्या में 29 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन धरती पर आकर अपनी हाजिरी लगाई। अभी बीते रामनवमी पर्व की ही बात करें तो अयोध्या में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राम मंदिर सेम टी विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया।
योगी सरकार की नई मॉडल नियमावली से यूपी में नक्शा पास कराना होगा महंगा
यूपी में अब नक्शा पास कराना महंगा होगा। राज्य की योगी सरकार एक नई मॉडल नियमावली ला रही है जिसे जिला पंचायतों को सशक्त बनाने और उनकी आय में वृद्धि के मकसद से लाया जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में नक्शा पास कराना होगा महंगा, योगी सरकार लाने जा रही है नई मॉडल नियमावली
लकड़ी माफियाओं से साठ गांठ में संलिप्तता पर सिपाही निलंबित
श्रावस्ती जिले में एसपी ने पुलिस की छवि धूमिल करने पर बड़ी कार्रवाई की है। पेड़ो के अवैध कटान में लकड़ी माफियाओं संग साठ गांठ में संलिप्त एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ संबंधित सिपाही के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।
सिरसिया थाने में तैनात आरक्षी प्रदीप तिवारी को एसपी राहुल भाटी ने कदाचार के आरोप में पद से निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में अवैधरूप से पेड़ की कटान में प्रदीप तिवारी की लकड़ी माफियाओं के साथ मिली भगत में संलिप्त होना पाया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता व कदाचार का आरोपी मानते हुए व पुलिस की छवि धूमिल करने का दोषी पाते हुए सिपाही प्रदीप तिवारी को निलंबित कर दिया।
UP SIR: कल जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग जुटा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP में 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, SIR के बाद तैयारियां पूरी
नौ दिन पूर्व महिला की मौत के मामले में झोलाछाप पर एफआईआर
बहराइच जिले के हरदी थाने के जोत चांदपारा में 31 मार्च को एक महिला को झोलाछाप ने ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगा दिए थे। युवती की मौत हो गई थी। पीड़िता के ससुर ने इस मामले में फरार झोलाछाप को नामजद कर संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। महिला पेट दर्द और दसत की शिकायत के बाद झोलाछाप के झांसे में फंस गई थी।
हरदी थाने के जोत चांदपारा निवासनी मीरा देवी (37) पुत्र पप्पू को 31 मार्च की सुबह पेट में बेतहाशा दर्द उठा। दो बार दस्त की शिकायत हुई थी। जिस पर परसोहना के पांडेयपुरवा निवासी झोलाछाप शैलेन्द्र पांडेय को बुलाए जाने पर उसने ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगाए। जिस पर उसकी हालत में सुधार के बजाय हालत बेहद बिगड़ने लगी।
फांसी की रील बनाते हुए मौत, गला कसने से घुटा दम
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक फांसी लगाते हुए रील बना रहा था। अचानक उसका पैर स्टूल से फिसल गया। इससे वह नीचे गिरा और गला कस गया। परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में गई युवक की जान, फांसी की रील बनाने में घुटा दम
काकोरी में सड़क के किनारे प्लाटिंग साइट पर पड़ा मिला अज्ञात महिला का शव
काकोरी के घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के मदारपुर पुरैना मार्ग पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव सड़क के किनारे प्लाटिंग साइट में पड़ा मिला। लावारिश हालत में शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मदारपुर से पुरैना मार्ग पर सड़क के किनारे लावारिश हालत में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देख सूचना दी। शव चादर से ढका हुआ था। सिर से खून निकल रहा था एवं हाँथ पैर में चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।
फर्जी नौकरी का ऑफर देकर 150 बेरोजगारों से ठगे करोड़ों
ठगों ने जीवन पथ और बेक फाउंडेशन के नाम से फर्जी एनजीओ खोला। इसमें नौकरी के नाम पर कोऑर्डिनेटर और फील्ड अफसर की भर्ती की गई। भर्ती के लिए 150 से अधिक बेरोजगारों से करोड़ों की रकम वसूल ली।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर 150 बेरोजगारों को ठगा, कोऑर्डिनेटर और फील्ड अफसर बनाकर लिए करोड़ों
बिजली मीटर लगाए जाने को मांगा अवैध धन
बहराइच में कैसरगंज इलाके के बिजली उप केन्द्र के बाहर एक प्राइवेट कर्मी उपभोक्ताओं से मीटर लगाने के लिए धन की मांग कर रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता । यही नही वह उपभोक्ताओं को वीडियो बनाए जाने पर धमका रहा है कि उसका कुछ भी नही बिगड़ने वाला है। चाहे जहां जाकर शिकायत करे।
हैरतअंगेज तथ्य यह है कि बिजली महकमे के दफ्तर में जिस प्रकार लोगों को धमका रहा है। वहां मौजूद अन्य बिजली विभाग कर्मी धमका रहे उसकी अभद्र भाषा पर कतई आपत्ति नहीं कर रहे। जबकि प्राइवेट बिजली कर्मी शालीनता की मर्यादा को तार तार कर रहा है।
मां ने तीन साल की मासूम पर बरसाई लोहे की रोड, पीट-पीटकर हत्या
एक मां पर ऐसी हैवानियत सार हुई कि 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी। किसी बात से नाराज सौतेली मां ने लोहे की रॉड से तीन साल की मासूम बच्ची की जान निकलने तक पीटा। सौतेली मां ने बच्ची के साथ 6 साल के सौतेले बेटे को भी पीटा। लड़के ने भागकर अपनी जान बचाई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे ने भागकर बचाई जान
सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो घायल
श्रावस्ती में दो अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माहरू मूर्तिहा के मजरा बंजारन पुरवा निवासी नजीर (55) पुत्र सोनी मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खनपुरवा गांव निवासी सीताराम (35) बुधवार को बाइक से किसी काम से बहराइच जा रहा था। भिनगा-बहराइच मार्ग पर खरगौरा मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे सीताराम कुत्ते से टकरा कर गिर गया।
UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, आज भी आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले
मौसम विभाग ने यूपी के लिए एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए पूर्वानुमान बताया है कि आज फिर राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश के अलावा पिछले दो दिनों की तरह आज भी ओले गिरने की संभावना है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: 10 डिग्री पारा गिरा, आज फिर आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को जान से मारने की धमकी
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी मिली है। इससे उनके अनुयायियों में हड़कंप मच गया। उनके मीडिया प्रभारी ने बताया कि ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर धमकी भरे मैसेज और ऑडियो भेजे गए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अतीक अहमद जैसा हाल होगा; शंकराचार्य को मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो मैसेज से मचा हड़कंप
गन्ने की पौध की बोआई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला
बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के जंगल से सटे महेश पुर गांव में गुरूवार सुबह लगभग 8:30 बजे खेत में बुवाई के लिए गन्ना काट रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के अचानक हमले पर किसान ने बैठी जगह पर पलटा मार पीछे हटने से वह बाल- बाल बचा गया।
तेंदुए व किसान में संघर्ष होता। उससे पूर्व खेत में मौजूद ग्रामीणों के हांका लगाने से तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। हांका लगाते हुए, लाठी,डंडा लेकर ग्रामीण गन्ने की खेती की ओर बढ़े तो अपनी ओर आता देख कर तेंदुआ जंगल में चला गया।
पत्नी ने पति पर केस दर्ज करवाए तो आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप नहीं
हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी और उसके रिश्तेदारों को पति की आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी सिर्फ इसलिए नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि उन्होंने वैवाहिक विवाद को लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराए। न्यायमूर्ति समीर जैन की पीठ ने इस तरह पत्नी और उसके परिवार वालों के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द की।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पति पर केस दर्ज कराने मात्र से आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप नहीं बनता, हाईकोर्ट ने पत्नी को दी राहत
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play