Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां पर एक कंपनी के 6 टीम लीडर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनपर कई तरह से आरोप हैं.
Trending Photos
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक जिले से बेहद डराने वाली खबर सामने आयी है. नासिक पुलिस ने IT कंपनी के BPO सर्विस के 6 टीम लीडर्स को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर आरोप है की ये लोग यहां काम करने वाली जूनियर लेवल की लड़कियों और महिलाओं का यौन शोषण कर रहे थे. इतना ही नहीं यहां कई लड़कियों का तो धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश की गई.
इस मामले में अभी तक 8 पीड़ित लड़कियां सामने आयी है जबकि एक जूनियर लेवल पर काम करने वाला लड़का भी है, जिसका धर्म परिवर्तन कराया गया है. Police को मिली शिकायत मे बताया गया है कि आरोपी तैसीफ अत्तर, दानिश, शाहरुख शेख और रजा मेमन ने एक हिंदू युवक को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया. इन लोगों ने कंपनी में एक हिंदू युवक को दोपहर में नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इसके अलावा, शिकायत में यह भी बताया गया है कि हिंदू युवक को Beef मटन भी खिलाया गया.
पुलिस ने इन 6 टीम लीडर्स पर छेड़छाड़, बलात्कार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. सभी टीम लीडर्स को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है. सबसे ज्यादा चौकानें वाली बात ये है कि इस तरह के मामलों से निपटने के लिए हर संस्थान में POSH पॉलिसी लागू होती है जिसे सही तरीके से लागू कराने की जिम्मेदारी HR पर होती है. जब पीड़ित लड़कियां अपनी शिकायत लेकर HR हेड के पास गयी तो उन्होंने ये कहा कि ये सब तो MNC में नार्मल बात है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.
अब पुलिस ने कंपनी के HR head के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT बनाई गयी है क्योंकि पुलिस को शक है की इस मामले में अभी और भी पीड़ित लड़कियां है जो अभी तक सामने नहीं आयी है जिनकी संख्या 50 भी हो सकती है. पुलिस ने अभी तक कुल 9 FIR इस मामले में दर्ज की है. पुलिस को ये भी शक है की नासिक में ये सब एक संगठित तरीके से, पूरी फंडिंग के साथ किया जा रहा था जिसकी जांच अब की जा रही है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.