Bhooth Bangla Vs Bhool Bhulaiyaa: क्या अक्षय कुमार तोड़ पाएंगे खुद का ये तगड़ा रिकॉर्ड? – Asianet News Hindi

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिले थे। कईयों ने इसे लेकर कहा कि इसमें कुछ पुरानी फिल्मों के सीन्स और डायलॉग्स है। कईयों ने इसके हिट होने पर भी सवाल उठाया था। इसी बीच ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या अक्षय की भूत बंगला उनकी फिल्म भूल भुलैया को टक्कर दे पाएगी। 
अक्षय कुमार और फिल्म मेकर प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। ये जोड़ी फिल्म भूत बंगला से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैन्स का उत्साह सातवें पर है। इस बीच अक्षय कुमार न केवल एक हिट फिल्म की तलाश में हैं बल्कि इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान को फिर से हासिल करने का टारगेट लेकर चल रहे हैं। उनका सबसे बड़ा मुकाबला उन्हीं की फिल्म भूल भुलैया से है, क्योंकि इस मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। 
ये भी पढ़ें… हॉरर+कॉमेडी का डबल डोज, Bhooth Bangla से पहले देखें 6 धांसू मूवी-एक के तीनों पार्ट धमाकेदार
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इससे पहले आई हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया ने एक बेंचमार्क सेट करके रखा है। 2007 में आई ये फिल्म हिट रही और इसने हिंदी सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी जोनर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। इसके बाद ही मेकर्स ने हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनाना शुरू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.4% ​​का प्रॉफिट कमाया था।
भूल भुलैया को 32 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 82.35 करोड़ की कमाई की। इसने 53.4% ​​से ज्यादा का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल किया था, जो हॉरर कॉमेडी फिल्मों के लिए एक मिसाल बन गया। अब भूत बंगला को इस बेंचमार्क तक पहुंचने या उससे आगे निकलने की जरूरत होगी ताकि इसे उतनी ही सफल माना जा सके। इसका मतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर इसे तगड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा।
खबरों की मानें तो 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म भूत बंगला को भूल भुलैया के 53.4% ​​रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के आंकड़े को पार करने के लिए तकरीबन 184.08 करोड़ कमाने होंगे। इसका मतलब है कि इसे अपनी पिछली फिल्म से मुनाफे के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी लागत से लगभग 64.08 करोड़ ज्यादा कमाने पड़ेंगे।
हाल ही में अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन हॉरर कॉमेडी उनका पसंदीदा जोन बनी हुई है, ये भूल भुलैया से साबित हो चुका है। एक बार फिर अक्षय को बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने के लिए उनकी फिल्म भूत बंगला को अच्छा परफॉर्म करने की बहुत ज्यादा जरूरत है।
ये भी पढ़ें… Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, हुआ खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News