लौट आई आइकॉनिक बाइक Bajaj Pulsar 180, इतने रुपये में हुई लॉन्च – AajTak

Feedback
बजाज अपनी एक पुरानी पल्सर को वापस लेकर आई है. कंपनी ने 2022 में जिस गैप को क्रिएट किया था, उसे अब भर दिया है. हम बात कर रहे हैं पल्सर 180 की. ये बजाज की क्लासिक पल्सर रेंज में नया एडिशन है. पहले भी पल्सर 180 आती थी, लेकिन 2022 में कंपनी ने इस बाइक को डिस्कंटीन्यू कर दिया था. 
इसकी वजह से पल्सर रेंज में एक गैप क्रिएट हुआ था. पल्सर 150 के बाद लोगों के पास 220 एफ का ऑप्शन बचा था. अब कंपनी ने इस गैप को खत्म कर दिया है. इसमें एलईडी हेडलैम्प्स और एलसीडी डैश जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. 
Pulsar 180 को कंपनी ने 1.22 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये बाइक 5 कलर ऑप्शन- ब्लैक-गोल्ड, ब्लू-ब्लैक, ब्लैक-ग्रे, ब्लैक-रेड और वॉइट में मिलेगी. इसकी कीमत पल्सर 150 के मुकाबले 12 हजार रुपये ज्यादा है. इसका सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 180 से है, जिसके मुकाबले ये चार हजार रुपये सस्ती है. 
इसमें 178.6सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 17 हॉर्सपावर और 15एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. 2022 में बंद हुए मॉडल के मुकाबले बाइक में 0.8 एनएम टॉर्क ज्यादा मिलता है. हालांकि, पावर में कोई अंतर नहीं है. 
वहीं पल्सर 150 के मुकाबले बाइक 3 एचपी ज्यादा पावर और 1.75 एनएम ज्यादा टॉर्क प्रोड्यूस करती है. बाइक में रियर डिस्क और एबीएस फीचर दिया गया है. बाइक टेलीस्कोपिक फॉर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सेटअप के साथ आती है. इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. बाइक का कुल वेट 156 किलोग्राम है. 
इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 एमएम का है. इसमें 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं. बाइक में 90/120 सेक्शन के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. पल्सर 150 को हाल में ही एलईडी हेडलैम्प्स और एलसीडी डैश के साथ अपडेट किया गया है. इन सभी अपडेट्स को कंपनी ने पल्सर 180 में दे दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News