लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारदर्शी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश आज सरकारी खरीद के मामले में देश के सामने एक मिसाल बनकर उभरा है। चाहे किसानों से गन्ना, गेहूं-चावल की खरीद हो या सरकारी विभागों की जरूरतों की पूर्ति, हर क्षेत्र में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश के अधिकतर विभाग अब अपनी खरीद प्रक्रिया जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से कर रहे हैं, जिससे न केवल भ्रष्टाचार में कमी आई है बल्कि सिस्टम भी अधिक भरोसेमंद बना है।
वित्त वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल पर खरीद के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर रहा। इस दौरान राज्य ने कुल 22,337 करोड़ रुपये की खरीद की, जो अन्य राज्यों से कहीं अधिक है।
अन्य राज्यों की तुलना में आंकड़े इस प्रकार हैं:
इन आंकड़ों से साफ है कि उत्तर प्रदेश ने सरकारी खरीद में नया रिकॉर्ड बनाया है।
वित्त वर्ष 2025-26 में यूपी के विभिन्न विभागों द्वारा जेम पोर्टल से की गई खरीद में नगर विकास विभाग सबसे आगे रहा। शीर्ष विभागों का प्रदर्शन:
जेम पोर्टल पर महिला उद्यमियों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। साल-दर-साल आंकड़े:
यह दिखाता है कि महिला उद्यमियों का विश्वास और भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है।
एससी/एसटी उद्यमियों की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है:
जेम पोर्टल ने स्टार्टअप्स को भी मजबूत प्लेटफॉर्म दिया है:
एमएसएमई सेक्टर की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है:
उत्तर प्रदेश के विक्रेताओं का कारोबार भी लगातार बढ़ा है:
जेम के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण मुरारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभागों को जेम पोर्टल से खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश ने 2025-26 में सबसे अधिक खरीद कर देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश किया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।