भरतपुर| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत आयुष विभाग द्वारा ‘योग 365 अभियान’ शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय नि:शुल्क लाइव यो
एडीएम सिटी राहुल सैनी ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से 27 मई को विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से वृहद ऑनलाइन योग कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए सभी विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन के साथ-साथ सरकारी कार्मिकों को भी इन लाइव योग सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रतिभागी राजस्थान के विशेष लिंक https://moa.habit.yo ga?ref=Rajasthan और टोल फ्री नंबर 18003157008 के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील करते हुए अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.