श्रावस्ती में 72 साल के बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत – ETV Bharat

उत्तर प्रदेश
uttar pradesh
ETV Bharat / state
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : April 10, 2026 at 8:19 AM IST
श्रावस्ती: जिले में एक बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान सम्हारपुरवा गांव निवासी किन्नू (72) के रूप में हुई है. यह घटना बांठिहवा पुलिस चौकी के सामने स्थित तालाब में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग किन्नू प्रतिदिन मोहरनिया गांव स्थित अपनी बेटी के घर सुबह और शाम भोजन करने जाते थे. गुरुवार को भी वह बेटी के घर से खाना खाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बांठिहवा पुलिस चौकी के सामने तालाब के किनारे थे. वहां अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मुंह के बल तालाब में गिर गए. बताया जा रहा है कि तालाब गहरा होने के कारण किन्नू बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी डूबने से मौत हो गई.

दौरान आसपास मछली पकड़ रहे लोगों ने जब बुजुर्ग को तालाब में पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला हादसा प्रतीत हो रहा है. हालांकि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किन्नू की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था. उनका कोई पुत्र नहीं था और केवल एक विवाहित बेटी है.
ये भी पढ़ेंः तलाक पर ढोल-नगाड़े के जश्न पर क्या बोले प्रिनीता के ससुर, जानिए ससुराल पक्ष की कहानी
ये भी पढे़ंः यूपी में कहां है बाबा ‘नीम करौरी धाम’? गुफा में तपस्या से प्राप्त कीं सिद्धियां, खास मूर्ति का होता है श्रृंगार
For All Latest Updates

Copyright © 2026 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News