बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) दिल्ली पहुंच गए. कल (10 अप्रैल) दिल्ली में राज्यसभा की शपथ लेंगे. इसके बाद नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. साथ ही नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को ही एनडीए (NDA) विधानमंडल दल की मीटिंग होगी. विधानमंडल दल की बैठक में नेता का चयन होगा. ऐसे में 15 अप्रैल को बिहार में नए सीएम का शपथ ग्रहण हो सकता है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि नीतीश कुमार के बाद अब बिहार का नया सीएम कौन होगा इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. अभी बीते बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को ही जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने निशांत कुमार (नीतीश के बेटे) का पोस्टर अपने आवास पर लगाया था. कहा था कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि निशांत कुमार सीएम बनें. निशांत के अंदर काबिलियत है. दूसरी ओर यह भी तय माना जा रहा है कि बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है चाहे कुछ भी हो जाए. बीजेपी चौंकाने वाले नाम को भी आगे कर सकती है.
दिल्ली में नीतीश कुमार के आवास पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी पहुंचे हैं. विजय चौधरी ने कहा कि आज नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगे. इसके बाद पटना जाएंगे. नई सरकार को लेकर अगले तीन-चार दिन में सब साफ हो जाएगा. सीएम के सवाल पर कहा कि एनडीए के विधायक मिलकर फैसला करेंगे कि कौन सीएम होगा. बता दें कि विजय चौधरी का सीएम को लेकर ये नया बयान है. क्योंकि अभी तक ये कहा जा रहा था कि एनडीए के शीर्ष नेता सीएम तय करेंगे.
Patna, Bihar: Ahead of CM Nitish Kumar’s Rajya Sabha oath, JD(U) workers spark a poster war, projecting JD(U) leader Nishant Kumar as the ‘future CM’ pic.twitter.com/wpRjhzk4ho
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.