अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी खेल 2025-26 के तहत थांग-टा प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 अप्रैल तक इम्फाल, मणिपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के 29 यूनिवर्सिटी के लगभग 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मणिपुर यूनिवर्सिटी ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की, जबकि थांग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया के देखरेध में इसका आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य थांग-टा जैसे पारंपरिक मार्शल आर्ट को बढ़ावा देना और विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना था। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक मुकाबलों में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में उदयपुर निवासी यश गामेती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। गुजरात टीम ने कोच निशाद तरुण के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान राजस्थान की जनरल सेक्रेटरी कोमल कंवर भी उपस्थित रहीं।
आयोजन समिति, अधिकारियों और प्रशिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभी विजेताओं को बधाई दी गई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.