आज दोबारा होने जा रही 12th बोर्ड हिन्दी की परीक्षा: टेलीग्राम पर पेपर हुआ था लीक, इस बार प्रश्न पत्र वन टाइ… – Dainik Bhaskar

12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा आज (शुक्रवार) दोबारा हो रही है। इस बार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गोपनीयता और सुरक्षा को देखते हुए प्रश्न पत्रों के पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लगाया गया है, वहीं पूरी सामग्री जीपीएस लॉक युक्त कंटेनर के जरिए भेजी गई है।
संभावना है कि इस व्यवस्था को आगामी परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा। इससे पहले पेपर लीक होने के बाद 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
सुबह 9 बजे से परीक्षा
मंडल ने बताया है कि हिन्दी विषय की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गई है, जो दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना तय रखा गया था। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका मिली, 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिया गया और 9:15 बजे से लिखना शुरू किया।
पेपर हुआ था लीक
दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई। सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज कराई गई।
इसके बाद मंडल की परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें जांच के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि भास्कर सबसे पहले उन छात्रों तक पहुंचा था, जिन्होंने लीक पेपर अलग-अलग ग्रुप्स में सर्कुलेट किया।
स्ट्रॉन्ग रूम वन टाइम लॉक सिस्टम से सील
समन्वय केंद्र में नोडल अधिकारी और केंद्र प्रभारी की मौजूदगी में वीडियो कॉल के जरिए GPS लॉक खोला गया। स्ट्रॉन्ग रूम को वन टाइम लॉक सिस्टम से सील किया गया है।
सीलिंग के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई, जिसकी रिकॉर्डिंग अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
केंद्राध्यक्षों पर भी सख्त निगरानी
केंद्राध्यक्ष जब कॉन्फिडेंशियल मटेरियल की पेटी समन्वय केंद्र से बाहर ले गए, तब जिला शिक्षा अधिकारी ने वन टाइम लॉक की जांच की।
परीक्षा के बाद उपयोग किए गए वन टाइम लॉक को DEO कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है। पूरी प्रक्रिया में केंद्राध्यक्षों की निगरानी की जा रही है।
…………………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर रद्द: दोबारा देनी होगी परीक्षा, अब 10 अप्रैल को एग्जाम; प्रश्नपत्र लीक के दावे के बाद फैसला
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी परीक्षा को रद्द कर दिया है। मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित हिन्दी विषय की परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। इसे दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यानी स्टूडेंट्स को एग्जाम फिर से देना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News