Breaking News Today 10 April LIVE: सबकी नजरें अमेरिका-ईरान डील पर, इजरायल-हिजबुल्लाह को लेकर मामला फंसा – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 10 April LIVE Updates: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 11 अप्रैल से पाकिस्तान में ईरान के साथ होने वाली बातचीत में एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. सबकी नजरें इस पर टिकी हैं. हालांकि, जिन विभिन्न शांति प्रस्तावों पर चर्चा होगी, उनके बारे में जानकारी अभी भी स्पष्ट नहीं है. ये बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली है.

इस बीच कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरान और उसके सहयोगियों ने उस पर हमला किया है. कुवैत ने गुरुवार को ईरान और उसके सहयोगियों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया. वहीं सऊदी अरब ने भी कहा है कि हाल के हमलों से उसके देश की एक अहम पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है.
लेबनान में बढ़ते सैन्य हमले और संघर्ष-विराम के उल्लंघन को लेकर जारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद की बात कही है. यह बातचीत मुख्य रूप से हिज्‍बुल्‍लाह के निरस्त्रीकरण और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित करने पर केंद्रित होगी. बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे संवाद शुरू करने का बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया गया है.
वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और पुडुचेरी ने मतदान प्रतिशत के मामले में नई मिसाल कायम की है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुताबिक, असम और पुडुचेरी में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया. जबकि केरलम में भी मजबूत और संतुलित भागीदारी देखने को मिली.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, असम में कुल 85.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2016 के 84.67 प्रतिशत के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है. पुडुचेरी में 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2011 के 86.19 प्रतिशत के पुराने रिकॉर्ड से काफी ज्यादा है. केरलम में भी 78.03 प्रतिशत मतदान हुआ.
Breaking News Today LIVE in Hindi: भारतीय सेना ने कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए मंजूरी दे दी है. 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में लंबी कानूनी कार्यवाही का सामना करने के कारण उनकी पदोन्नति रुक गई थी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी) के पूर्व निर्देशों के बाद लिया गया है. कर्नल पुरोहित को 2008 में गिरफ्तार किया गया था और वे 2017 तक हिरासत में रहे. सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवा पुनः शुरू की और अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते रहे. जुलाई 2025 में मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में बरी कर दिया था.
Breaking News Today LIVE in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं था.
Breaking News Today LIVE in Hindi: कुवैत ने आरोप लगाया है कि ईरान और उसके सहयोगियों ने उस पर हमला किया है. कुवैत ने गुरुवार को ईरान और उसके सहयोगियों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया. वहीं सऊदी अरब ने भी कहा है कि हाल के हमलों से उसके देश की एक अहम पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
भारत के पड़ोसी दुश्मन ने सैन्य कमांड सेंटर में तैनात किया AI सैनिक, लड़ेगा 'फॉग ऑफ वार' से
होर्मुज का नक्शा 'बेच' रहा ईरान, कीमत है 18.49 करोड़ रुपये, जानें क्या है इस मैप में
फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी के लिए समर्थकों से भिड़ गए ट्रंप, बोले- ब्रिगिट मैक्रों एक महिला हैं और तुमसे खूबसूरत
Breaking News Today 10 April LIVE: सबकी नजरें अमेरिका-ईरान डील पर, इजरायल-हिजबुल्लाह को लेकर मामला फंसा
जंग के बाद शांति की पहल! इजरायल-लेबनान के बीच सीधी बातचीत को तैयार नेतन्याहू, हिज्बुल्लाह बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News