Nitish Kumar Oath LIVE: नीतीश के शपथ के दिन हरिवंश को राज्यसभा में तीसरी पारी, राष्ट्रपति से मनोनीत – Live Hindustan

Nitish Kumar Vijay Kumar Choudhary
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में राज्यभा के सांसद पद की शपथ लेंगे। दोपहर सवा 12 बजे का समय बताया गया है। पटना लौटने के बाद वो मुख्यमंत्री की कुर्सी कुछ दिन में छोड़ देंगे। नीतीश के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री एनडीए सरकार का नेतृत्व करेगा, जिसका नाम तय करने के लिए पार्टी ने दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पटना से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश के अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन यह बैठक लेंगे। इस बैठक में एक नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश होगी, जिसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और उसमें मुख्यमंत्री के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी। भाजपा के सीएम के नाम की घोषणा दिल्ली में हो भी सकती है और नहीं भी। अगर दिल्ली में नाम नहीं बताया गया तो इस बात की घोषणा फिर पटना में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद पर्यवेक्षक करेंगे। अभी सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता और विजय कुमार सिन्हा उप-नेता हैं। दोनों ही नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं। नीतीश की शपथ के दिन ही राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को भी सदन में तीसरी पारी मिल गई है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सदस्य मनोनित किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो रहा था, उनकी जगह ही जेडीयू से नीतीश राज्यसभा कैंडिडेट बने थे।

Nitish Kumar Oath LIVE: आज ही पटना लौटेंगे नीतीश, भाजपा नेतृत्व से मुलाकात नहीं होगी
नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद आज ही शाम को पटना लौट जाएंगे। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात नहीं होगी। पहले कहा जा रहा था कि नीतीश दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
Nitish Kumar Oath LIVE: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर विजय चौधरी बोले- हम कैसे कह दें
मंत्री विजय चौधरी ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार शपथ लेने के बाद पटना लौटेंगे। फिर 2-4 दिनों में बैठकर, बात करके नीतीश इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में जेडीयू और भाजपा की जो हिस्सेदारी है, उसी तरह की नई सरकार में भी रहेगी। मुख्यमंत्री की जहां तक बात है, एनडीए के विधायक मिलकर अपना नेता चुनेंगे। सम्राट चौधरी को सीएम बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कैसे यह कह दें, यह एक पार्टी की बात नहीं है, पांच दलों की बात है। विधायक दल की बैठक में सभी दल अपना-अपना प्रस्ताव देंगे, फिर उस पर चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाएगा।
Nitish Kumar Oath LIVE: नीतीश का चार दशक लंबा संसदीय जीवन

नीतीश कुमार पहली बार 1985 में बिहार विधानसभा में विधायक बने थे। फिर वह 1989 में पहली बार लोकसबा सांसद बने। 1991, 1996 1998 और 2004 में सांसद रहे। फिर 2024 तक लगातार बिहार विधान परिषद में एमएलसी रहे। नवंबर 2005 में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो नीतीश ने केंद्र की राजनीति छोड़ राज्य में सत्ता की कमान संभाली। दो दशक तक वह बिहार की सरकार के केंद्र में हे। अब राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार में सीएम और नई सरकार का फैसला दिल्ली में, बीजेपी की बैठक में आज क्या होगा?
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार में नई सरकार का मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया में भाजपा ने आज बिहार कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में बुलाई है। पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक से पहले अध्यक्ष नितिन नवीन राज्य के नेताओं के साथ बैठकर एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ें-
बिहार में सीएम और नई सरकार का फैसला दिल्ली में, बीजेपी की बैठक में आज क्या होगा?
Nitish Kumar Oath LIVE: नीतीश के शपथ के दिन राष्ट्रपति ने हरिवंश को तीसरी पारी के लिए राज्यसभा में कर दिया मनोनीत
Nitish Kumar Oath LIVE: दिल्ली में एक चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम में राष्ट्रपति ने राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश को तीसरी पारी के लिए मनोनीत कर दिया है। नीतीश कुमार ने जेडीयू सांसद हरिवंश को तीसरा मौका नहीं दिया था और उस सीट से खुद चुनकर दिल्ली आए हैं। बिहार में 2022 में नीतीश के महागठबंधन के साथ जाने के बाद हरिवंश जेडीयू के लाइन-लेंथ से बाहर हो गए थे।

पूरी खबर पढ़ें-
हरिवंश फिर बने राज्यसभा सांसद, JDU ने नहीं भेजा तो सरकार ने किया नामित
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक आज, सीएम के नाम पर सहमति बनाने की कवायद
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार के अगले सीएम के लिए एक नाम पर सहमति बनाने की कवायद भाजपा में तेज हो गई है। पार्टी ने दिल्ली में बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। पार्टी के प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन यह बैठक लेंगे, जिसमें संजय सरावगी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय जैसे नेता शामिल हैं।
Nitish Kumar Oath LIVE: 14 अप्रैल को नीतीश का इस्तीफा, 15 को शपथ, संसद सत्र से पहले बिहार में नई सरकार?
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार में सीएम बदलने की राजनीति का केंद्र दिल्ली बन चुका है। जदयू और भाजपा के तमाम बड़े नेता दिल्ली में जुटे हुए हैं। ताजा चर्चा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को गांधी मैदान में बीजेपी के सीएम के नेतृत्व में नई सरकार शपथ ले सकती है। 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए नीतीश दिल्ली में रहेंगे। माना जा रहा है कि संसद सत्र से पहले बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
Nitish Kumar Oath LIVE: सामूहिक प्रगति के लिए समर्पित नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन प्रेरणा: संजय कुमार झा
Nitish Kumar Oath LIVE: नीतीश कुमार के राज्यसभा पारी की शुरुआत से पहले जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने शुक्रवार की सुबह-सुबह एक ट्वीट के जरिए कहा है कि जनसेवा कोई पद नहीं, एक सतत संकल्प है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश ने अपने सार्वजनिक जीवन के माध्यम से यही दिखाया है कि सादगी, धैर्य और निरंतर काम के जरिए समाज में वास्तविक बदलाव कैसे लाया जाता है। विकास को राजनीति के केंद्र में रखना और उसे ज़मीन पर उतारना- यही उनकी कार्यशैली की पहचान रही है। चाहे बुनियादी ढांचा हो, सुशासन हो या समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाना- हर क्षेत्र में उनका दृष्टिकोण स्पष्ट और प्रतिबद्ध रहा है। ऐसा सार्वजनिक जीवन, जो व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक प्रगति के लिए समर्पित हो, हम सभी के लिए प्रेरणा है।
Nitish Kumar Oath LIVE: नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर रोहिणी आचार्य ने कस दिया तंज
Nitish Kumar Oath LIVE: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्टर शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा है और कहा कि ‘अवसरवाद’ का जवाब जरूर मिलता है। इस पोस्टर में नीतीश की भावुक विदाई दिखाई गई है।
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री दिल्ली में मौजूद

Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दिल्ली पहुंच गए हैं। भाजपा के दोनों उप-मुख्यमंत्री वहां बीजेपी की कोर कमेटी की अहम मीटिंग में शामिल होंगे। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। दोनों डिप्टी सीएम भी प्रोमोशन के इंतजार में हैं।
Nitish Kumar Oath LIVE: सब कुछ नीतीश कुमार के नेतृत्व में तय हो रहा, नितिन नवीन बोले
Nitish Kumar Oath LIVE: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, है कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है। सब कुछ समय के साथ हो रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। गठबंधन धर्म का भाजपा ने हमेशा सम्मान किया है। सभी घटक दलों को हम पर विश्वास है। बिहार में सत्ता में बदलाव से जुड़े सवाल पर नितिन नवीन ने कहा कि पूरी प्रक्रिया नीतीश के नेतृत्व में तय हुई है और उसी अनुसार सब चीजें चल रही हैं।
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार में नीतीश के बाद सीएम चुनने के लिए बीजेपी की दिल्ली में बैठक
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार में नीतीश कुमार के बाद एनडीए सरकार चलाने वाले उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए बीजेपी ने बिहार के प्रमुख नेताओं की कोर ग्रुप मीटिंग दिल्ली में बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता पार्टी चीफ नितिन नवीन करेंगे। इस बैठक में चर्चा के जरिए एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश होगी। माना जा रहा है कि सीएम पद पर उसकी ताजपोशी होगी, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस पद के लिए मौजूदा माहौल में उपयुक्त समझेंगे। रेस में सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय समेत कई नाम हैं और ये सारे केंद्रीय नेतृत्व के करीबी गिने जाते हैं।
Nitish Kumar Oath LIVE: राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के लिए नीतीश कल शाम में दिल्ली आ गए थे। उनके साथ और उनके बाद बिहार से भाजपा और जदयू के कई नेता दिल्ली आए हैं। नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए थे।
Nitish Kumar Oath LIVE: दोपहर 12.15 बजे नीतीश कुमार लेंगे सांसद की शपथ
Nitish Kumar Oath LIVE: बिहार के सीएम नीतीश कुमार दोपहर 12.15 बजे सांसद पद की शपथ लेंगे। राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उनको राज्यसभा के सदस्य की शपथ दिलाएंगे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News