भारत में इस बार धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार, जून से सितंबर तक कितनी होगी बारिश? Skymet ने दिया अपडेट – india monsoon update 2026 how much rainfall is expected from june to september skymet provides an update – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
स्काईमेट वेदर ने 2026 के लिए भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इस साल सामान्य से 6% कम बारिश (LPA का 94%) होने की संभावना है, …और पढ़ें
भारत में धीमी रहेगी बारिश की रफ्तार (फाइल फोटो)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इस साल (2026) मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। स्काईमेट वेदर ने साल 2026 के लिए भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून का अपना पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके तहत इस बार जून से सितंबर के दौरान सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश होने की संभावना है।
शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, मानसून औसत का केवल 94% रह सकता है। कम बारिश का असर न सिर्फ खेती पर, बल्कि आपकी रसोई के बजट और देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। आइए जानते हैं इस साल क्यों कम होगी बरसात और इसका असर किस पर पड़ेगा।
moonsone
स्काईमेट वेदर 2026 के मानसून पूर्वानुमान के मुताबिक, जून से सितंबर इन 4 महीनों में सामान्य औसत (LPA) 868.6 मिलीमीटर होता है, जबकि इस बार लगभग 817 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है।
बारिश कम होने से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है, इससे फसल उत्पादन गिर सकता है और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा कम बारिश होने से कुछ इलाकों में पानी की कमी और बजली की डिमांड बढ़ सकती है। मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से हीटवेव का असर तेज हो सकता है।
rain alert
स्काईमेट के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सूखे की 30 प्रतिशत आशंका है, मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में कम बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत जैसे- बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
rain alert
मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के पीछे की वजह अल नीनो को माना जा रहा है। जो एक क्लाइमेट घटना है, अल नीनो शांत महासागर के पानी को गर्म करती है और दुनिया भर के मौसम के पैटर्न को बिगाड़ती है। भारत के लिए, एल नीनो का मतलब अक्सर कम बारिश होता है, वयह पूर्वानुमान कृषि क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि बारिश में कमी फसलों के पैदावार को प्रभावित कर सकती है।
यह भी पढ़ें- मौसम अपडेट: यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News