हिंगोना इलाके के खेतों में फिर बढ़ी हलचल: किसान खरपतवार नियंत्रण में जुटे, उत्पादन बढ़ाने पर जोर – Dainik Bhaskar

क्षेत्र के किसान इन दिनों ग्रीष्मकालीन बाजरा फसल में खरपतवार नियंत्रण के कार्य में सक्रिय हैं। वे फसल की बेहतर वृद्धि और अधिक उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए खेतों में निराई-गुड़ाई कर रहे हैं। किसान सुबह से लेकर शाम तक इस कार्य में लगे रहते हैं, ताकि फ
किसान कमलेश लोल परावा ने बताया कि बाजरा फसल की शुरुआती अवस्था में खरपतवार एक बड़ी समस्या होते हैं। यदि इन्हें समय पर नहीं हटाया जाए, तो ये फसल के पोषक तत्व, पानी और धूप को सोख लेते हैं, जिससे पौधों का विकास प्रभावित होता है। इसी कारण किसान बुवाई के 15 से 20 दिन के भीतर खरपतवार हटाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
सोहनलाल बेनीवाल के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में काफी हलचल है। किसान परिवार के सदस्य भी खेतों में हाथ बंटा रहे हैं ताकि काम समय पर पूरा हो सके।
समय पर खरपतवार नियंत्रण से बाजरा की फसल में 15 से 25 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इस कार्य में भगवानाराम लोल, भागीरथ बेनीवाल, जोईताराम मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, भावाराम देवासी, सुनील सारण, सुनील, बजरंग लोल और सुरेश लोल सहित कई किसान शामिल हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News