केदारनाथ के लिनचोली के पास अचानक थारू ग्लेशियर टूटने से भारी मात्रा में बर्फ मार्ग पर आ गई।
चारधाम यात्रा से पहले केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर प्रकृति ने बड़ी बाधा खड़ी कर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे लिनचोली के पास ‘थारू ग्लेशियर’ अचानक टूट गया। ग्लेशियर टूटने से भारी मात्रा में बर्फ और मलबा पैदल रास्ते पर आ गिरा, जिससे करीब 100 मीटर रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले रास्ता सुचारू किया जा सके।
लिनचोली के पास 'थारू ग्लेशियर' अचानक टूट गया।
रास्ता बंद होने के कारण केदारनाथ धाम में चल रहे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया है। घोड़े-खच्चरों की आवाजाही ठप होने से निर्माण सामग्री और जरूरी राशन की सप्लाई रुक गई है। फिलहाल आपदा कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
बता दें कि केदारनाथ में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हालांकि आज अधिकतर मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा। वहीं राज्यभर में हुई बारिश और बर्फबारी ने अप्रैल में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट… और देखें