राजस्थान के शेखावाटी अंचल की बेटियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित मणिपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी थांग-ता (Thang-Ta) प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले की खिलाड़ियों ने शान
टीम के कोच राकेश सैनी ने बताया कि 6 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झुंझुनूं की चार महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच बेटियों ने बाजी मारी।
कोमल कंवर ने कड़े मुकाबले में उत्कृष्ट कौशल दिखाते हुए रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया।
मुस्कान भारद्वाज ने शानदार डिफेंस और प्रहार की बदौलत कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।
सोनिया सैनी ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया।
देशभर की 52 यूनिवर्सिटीज के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों की 52 प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मणिपुर, जो थांग-ता (एक पारंपरिक मार्शल आर्ट) का गढ़ माना जाता है, वहां की धरती पर जाकर पदक जीतना इन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
बेटियों की इस सफलता पर राजस्थान थांग-ता संघ के सचिव उम्मेद सिंह शेखावत, ब्रजराज सिंह शेखावत सहित खेल संघ के अन्य पदाधिकारियों खुशी जाहिर की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.