नरकटियागंज प्रखंड के केरखई चम्पापुर पंचायत के सिसई गांव के वार्ड संख्या 6 में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन झोपड़ीनुमा घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों में अखिलेश सहनी, सूरज कुमार और अभिलेश सहनी शामिल हैं, जिनके घर इस आग की चपेट में आए।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे बचाव का कोई मौका नहीं मिल सका।
कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू
ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
मामले को लेकर बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है, जो नुकसान का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.