IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग 11, इस नंबर पर खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026: आईपीएल में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च से आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. सुपर किंग्स टीम ने इस सीजन से पहले कुछ बड़े बदलाव किए हैं. जिसके कारण ही स्कॉड पिछले सीजन से बेहतर नजर आ रहा है. हालांकि फैंस अभी से ही चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 के बारे में सोचने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल है कि महेंद्र सिंह धोनी किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.
ओपनर के रूप में इस टीम के पास कोई समस्या ही नहीं नजर आ रहा है. युवा आयुष म्हात्रे को मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. वहीं इसके अलावा फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की पिछले सीजन सबसे बड़ी समस्या मध्यक्रम ही रही थी. इस बार इस पोजीशन पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस नजर आने वाले हैं. वहीं इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अभी भी महेंद्र सिंह धोनी ही नजर आ सकते हैं. हालांकि धोनी नंबर 7 या 8 पर ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
बात अगर ऑलराउंडर की करें तो इस टीम में शिवम दुबे से बड़ा नाम नजर आ रहा है. इसके साथ ही टीम स्पिन ऑलराउंडर के रूप में प्रशांत वीर को मौका दे सकती है. वहीं तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में रामकृष्ण घोष को भी मौका मिल सकता है.
गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स विदेशी खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निर्भर करेगी. इस टीम के पास 3 मैच विनर विदेशी नजर आ रहे हैं. स्पिन में नूर अहमद हैं, तो वहीं गेंदबाजी में नाथन एलिस और मैट हेनरी का विकल्प नजर आ रहा है. 
आखिरी चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने गई, तो खलील अहमद को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है. वहीं अगर पहले गेंदबाजी आई, तो आयुष म्हात्रे को इंपैक्ट प्लेयर बनाया जा सकता है.
आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, नाथन एलिस, मैट हेनरी. इंपैक्ट प्लेयर- खलील अहमद
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News