भारत की जनगणना 2027 को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण 13 से होगा शुरू – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज| पानापुर
भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गई हैं। इसके प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आगामी 13 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पानापुर में आयोजित किया जाएगा। सुचारू संचालन के लिए सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को कुल 7 बैचों में विभाजित किया गया है। बैच 1 एवं 2: इनका प्रशिक्षण 13 से 15 अप्रैल तक चलेगा। बैच 3 एवं 4: इनका प्रशिक्षण 16 से 18 अप्रैल तक निर्धारित है। बैच 5, 6 एवं 7: इन बैचों का प्रशिक्षण 19 से 21 अप्रैल तक संपन्न होगा।
प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सत्यवान कुमार एवं राजस्व अधिकारी अभिषेक प्रणव को प्रशिक्षण कोषांग का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। बीडीओ आनंद पांडेय ने प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य का निष्पादन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में दी जाने वाली बारीकियों को ध्यान से समझें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News