Ranchi News: रांची में बच्चों के दिल की बीमारियों का मुफ्त इलाज, शिविर का आखिरी दिन आज; स्वास्थ्य मंत्री ने… – Zee News

Ranchi News: रांची सदर अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग की गई. आज इस शिविर का आखिर दिन है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस शिविर का जायजा भी लिया.
Trending Photos
Ranchi News: रांची सदर अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका आज (11 अप्रैल, 2026) आखिरी दिन है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत चल रहे इस शिविर में बच्चों के दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच और इलाज की व्यवस्था की गई. यह कार्यक्रम अमृता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बड़ी संख्या में बच्चों की स्क्रीनिंग की.

केरल के अमृता हॉस्पिटल के साथ टाई-अप 
इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि हर 100 बच्चों में से एक बच्चा दिल की बीमारी से प्रभावित होता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार समय पर इलाज नहीं करा पाते. उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने केरल के अमृता हॉस्पिटल के साथ टाई-अप किया है, जिसके तहत अब तक करीब 250 बच्चों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है और इस शिविर में लगभग 150 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई.

यह भी पढ़ें: गुमला में जंगली हाथी का तांडव, दूसरों को सतर्क कर रहे ऑपरेटर को पटक कर मार डाला

Add Zee News as a Preferred Source

आधुनिक अस्पताल की स्थापना भी होगी
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि झारखंड में जल्द ही मेडिको सिटी और आधुनिक अस्पताल की स्थापना की जाएगी. तब तक सरकार बच्चों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी. उन्होंने इसे गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा और जीवन बदलने वाला कदम बताया.
रिपोर्ट: उज्ज्वल मिश्रा
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News