SA के खिलाफ टीम इंडिया कितनी मजबूत? अहमदाबाद में पिछले 5 मैचों के आंकड़े खोल रहे हैं ‘कच्चा-चिट्ठा’ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Team India Record in Ahmedabad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने अपने चारों मैच जीते और सुपर 8 में जगह बनाई. टीम इंडिया का सुपर 8 में पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. टीम इंडिया के सिर्फ तीन ही मैच होंगे. ऐसे में वो जीत के साथ शुरुआत करके सेमीफाइनल में जगह बनाने के अपने चांस बढ़ाना चाहेंगे. सभी के मन में यही सवाल है कि टीम इंडिया कितनी मजबूत है और अहमदाबाद में उनका रिकॉर्ड पिछले 5 मैचों में ऐसा है? आइए भारत के अहमदाबाद में रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
अहमदाबाद में टीम इंडिया ने अब तक 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 उन्होंने जीते हैं. अगर पिछले 5 मैचों की बात की जाए, तो भारत ने सभी में जीत दर्ज की है. हालिया समय में भारत का रिकॉर्ड अहमदाबाद में तगड़ा है.
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अहमदाबाद की पिच पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. विराट ने अब तक 6 टी20 मैच इस मैदान पर खेले हैं और 258 रन बनाए हैं. तीन बार वो नाबाद लौटे हैं. उनका 86.00 का औसत रहा है. भारत के मौजूदा स्क्वाड में से हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस मैदान पर 8 T20I मैच खेले हैं और 209 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 34.83 का रहा है और स्ट्राइक रेट 168.54 का है.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: संजू सैमसन की वापसी तय! प्रैक्टिस सेशन में मचाई हलचल, प्लेइंग 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव
अहमदाबाद में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हार्दिक पांड्या हैं. उन्होंने अब तक खेले अपने 8 मैचों में 9 विकेट झटके हैं. इसी बीच उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट है. उनका गेंदबाजी औसत 23.88 का रहा है और इकोनॉमी 7.96 की है.
अहमदाबाद की पिच पर टीम इंडिया का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 234 रन है, जो उन्होंने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर कुल 5 बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है. तीन बार तो टीम इंडिया ने ही 200 से अधिक रन ठोक दिए थे. इससे साफ होता है कि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. साउथ अफ्रीका और भारत बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- अभिषेक शर्मा का अहमदाबाद में कैसा है T20 रिकॉर्ड? आंकड़े बढ़ा रहे SA के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन!

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News