—विज्ञापन—
लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल में जाकर उन्होंने महात्मा को नमन किया।
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया जा रहा है। आज पुलिस उसे लेकर दिल्ली एयरपोर्ट लैंड करेगी। जहां से उसे हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में लेगी।
हरियाणा में आज किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा और पंजाब में गेहूं खरीद की नई नीतियों, कर्ज माफी और 2021 के किसान आंदोलन से संबंधित मुकदमों के विरोध में होंगे। हरियाणा के मुख्य नेशनल हाईवे को 4 घंटे जाम करने की चेतावनी दी गई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के ओंडा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे छतना विधानसभा क्षेत्र और दोपहर 2 बजे बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।
देश के प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कई जनसभाएं करेंगे। आज सुबह साढ़े 11 बजे वे काटुवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सवा एक बजे जंगीपुर और सवा 3 बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
असम में एक पोलिंग स्टेशन पर आज फिर से मतदान होगा। असम के श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) विधानसभा सीट के एक पोलिंग स्टेशन पर आज दोबारा वोटिंग कराई जाएगी। यह बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल का पोलिंग बूथ नंबर 239 है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी। संसद स्पीकर गालिबाफ के नेतृत्व में ईरानी डेलिगेशन और जेडी वांस के नेतृत्व में अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच गया है। वहीं शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की सरकार और सेना ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे इस्लामाबाद शहर को छावनी बना दिया गया है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 11 अप्रैल दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका की ईरान के साथ शांति वार्ता होगी। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट में लेबनान-इजरायल में सीजफायर के लिए पहली बैठक होगी। वहीं भारत में आज असम में एक पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान कराया जाना है।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे। अधर हरियाणा में आज किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर आज मोस्ट वांटेड साहिल चौहान को भारत लाया जाना है। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
Topics:
—विज्ञापन—