4 मिनट 27 सेकेंड का वो रोमांटिक गाना, जो 45 साल बाद भी हर दिल पर कर रहा है राज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आपको भी पुरानी फिल्मों के गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 45 साल पुराना एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिसे आज भी लोग खूब सुनते हैं. पुराने समय में लोग रेडियो पर यह गाना खूब सुना करते थे. उस दौर में रोमांटिक गानों का जादू काफी अलग हुआ करता था. पुराने दौर में सादगी भरे बोल, दिल को छू लेने वाली धुन और गायकी की मीठी आवाज लोगों का दिल चुरा लेती थी. यही कारण था कि लोग गाने सुनने के बाद किरदार से खुद को जोड़ लेते थे.
अगर आप भी पुराने गाने सुनने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए साल 1981 में रिलीज हुआ एक गाना लेकर आए हैं, जिसे आज भी लोग खूब सुनते हैं. इस गाने के बोल है, ‘होठों से छू लो तुम’
साल 1981 में यह गाना सिनेमाघरों में खूब चला था. इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था. दरअसल, इस गाने की पहली लाइन ही दर्शकों का दिल चुरा ले गई थी, होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो.
आपको बता दें कि इस गाने को जगजीत सिंह की गायकी ने एक अलग पहचान दी थी. हालांकि, इस गाने के बोल को इंदीवर ने लिखा था. इस गाने का म्यूजिक इतना प्यारा है कि लोग उस दौर में इस गाने को घंटों तक सुना करते थे.
‘होठों से छू लो तुम’ यह गाना उस दौर में काफी पॉपुलर हुआ था. आज भी यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आता है. इस गाने को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि यह गाना कपल्स का फेवरेट गाना माना जाता है. इस गाने को फिल्म ‘प्रेम गीत’ में रिलीज किया गया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News