2018 में शादी, टैक्सी ड्राइवर से अफेयर और 50 लाख की डिमांड… बैंक मैनेजर की खूबसूरत पत्नी अर्चना अरोड़ा की कहानी – AajTak

Feedback
2018 में शादी, दो बच्चे और सामान्य पारिवारिक जिंदगी… लेकिन जयपुर आने-जाने के दौरान टैक्सी ड्राइवर से एक महिला का अफेयर शुरू हो गया. हालात यहां तक पहुंचे कि पति को रास्ते से हटाने की बात तक सामने आई. मामला बिगड़ा तो पति से अलग होने के लिए 50 लाख की डिमांड रखी गई. ये कहानी बैंक मैनेजर की खूबसूरत पत्नी अर्चना अरोड़ा की है, जिसे पुलिस अरेस्ट कर चुकी है.
एक शादी, दो बच्चे और बाहर से परफेक्ट दिखती जिंदगी… लेकिन अंदर ही अंदर एक ऐसी कहानी चल रही थी, जिसने रिश्तों और भरोसे को कटघरे में खड़ा कर दिया. प्यार, साजिश और लालच के इस खेल में हर मोड़ पर कहानी और उलझती चली गई. लेकिन इस कहानी में मोड़ तब आया, जब अर्चना की मुलाकात एक टैक्सी ड्राइवर ऋषभ शर्मा से हुई
यह कहानी राजस्थान के अलवर की है. साल 2018 में अर्चना अरोड़ा नाम की महिला की शादी जयपुर में एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात अर्णव खत्री से हुई थी. शादी के बाद दोनों की जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही थी. उनके दो बच्चे भी हुए और परिवार बाहर से खुशहाल नजर आ रहा था.
alwar bank manager beautiful wife affair with taxi driver 50 lakh demand
अर्णव की नौकरी जयपुर में थी, जबकि अर्चना अलवर में रहती थी. पति-पत्नी के बीच दूरी जरूर थी, लेकिन रिश्ते में कोई बड़ी दरार नजर नहीं आती थी. अर्चना समय-समय पर जयपुर जाती, पति से मिलती और फिर वापस लौट आती. जयपुर आने-जाने के इस सफर में अर्चना की मुलाकात हुई टैक्सी ड्राइवर ऋषभ शर्मा से. शुरुआत में यह सिर्फ एक सवारी और ड्राइवर का रिश्ता था. रास्ते की छोटी-छोटी बातें, हल्की बातचीत… और फिर धीरे-धीरे यह बातचीत लंबी कॉल्स और मैसेज में बदलने लगी. समय के साथ यह रिश्ता एक अफेयर बन चुका था.
यह भी पढ़ें: रात में बॉयफ्रेंड आया… 3 बच्चों की मां से था अफेयर… घरवालों ने सुबह तक पीटा, मुंह किया काला
फोन पर घंटों बात करना, एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल होना… अर्चना और ऋषभ के बीच यह रिश्ता अब उस मोड़ पर पहुंच चुका था, जहां उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया था. यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ लेना शुरू किया. पुलिस जांच में सामने आया कि अर्चना और ऋषभ के बीच सिर्फ अफेयर ही नहीं था, बल्कि दोनों ने अर्णव को रास्ते से हटाने की बात भी की थी.
alwar bank manager beautiful wife affair with taxi driver 50 lakh demand
एक दिन, अर्णव जयपुर से अलवर लौट रहा था. संयोग से वह उसी टैक्सी में बैठा था, जिसे ऋषभ चला रहा था. अर्णव पीछे की सीट पर था और उसे नींद आ गई. ऋषभ को लगा कि अर्णव सो चुका है. उसने तुरंत अर्चना को फोन लगाया. फोन पर जो बातचीत हुई, उसने इस पूरी कहानी की दिशा बदल दी. ऋषभ ने अर्चना से कहा- तुम कहो तो आज इसे रास्ते से हटा देता हूं…’ लेकिन उसे नहीं पता था कि अर्णव जाग चुका है. अर्णव ने यह बातचीत सुन ली… और सिर्फ सुनी ही नहीं, उसने इसे रिकॉर्ड भी कर लिया. यहीं से उसकी पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश सामने आई.
इसके बाद अर्णव ने चुपचाप अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू किया. उसने अर्चना के फोन की जांच की, कॉल रिकॉर्डिंग देखीं और उसे कई ऐसे सबूत मिले, जिन्होंने उसके शक को यकीन में बदल दिया. जब उसने अर्चना से इस बारे में सवाल किए, तो मामला और उलझ गया. रिश्ते में दरार अब साफ नजर आने लगी थी. बात तलाक तक पहुंच गई. इसी बीच एक नया मोड़ सामने आया. अर्चना ने अर्णव से अलग होने के बदले 50 लाख रुपये की डिमांड कर दी. यह मांग सुनकर अर्णव हैरान रह गया. उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद हालात और बिगड़ गए.
कुछ ही दिनों में अर्चना ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया- वह अपने प्रेमी ऋषभ के साथ फरार हो गई. वह अपने दोनों बच्चों को पीछे छोड़ गई थी. मार्च 2026 में अर्णव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. लेकिन अर्चना और ऋषभ दोनों गायब थे. कोई सुराग नहीं, कोई जानकारी नहीं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका. 
फिर कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आया. अर्चना और ऋषभ खुद अलवर के एसपी ऑफिस पहुंच गए. उन्हें लगा कि अब बचना मुश्किल है… या शायद कहानी को खत्म करने का यही तरीका था. जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. फिलहाल अर्चना को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका प्रेमी ऋषभ पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस कहानी का सबसे बड़ा सबक भी है- हर रास्ता मंजिल तक नहीं पहुंचता, कुछ रास्ते जिंदगी को बिखेर भी देते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News