बैंकॉक पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार को कांस्य पदक जीता: 191kg उठाकरदेश का प्रतिनिधित्व किया, हरनौत में … – Dainik Bhaskar

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित एशिया-ओशिनिया ओपन पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीता है।
उन्होंने 72 किलोग्राम वर्ग में कुल 191 किलोग्राम भार उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में झंडू कुमार ने भारतीय टीम के ध्वजवाहक के रूप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया।
झंडू कुमार की इस सफलता से पूरे बिहार, विशेषकर नालंदा जिले और हरनौत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गौतम सिंह ने झंडू कुमार के बेहतरीन प्रशिक्षण और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पदक झंडू की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
जश्न के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और केक काटकर झंडू कुमार को बधाई दी। पूरा माहौल उत्साह से भरा रहा।
नालंदा जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, सचिव कुंदन कुमार पांडे, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, ज्ञानेश कुमार, रस बिहारी पांडे, पप्पू कुमार, चंदा कुमारी और संजू कुमारी सहित सभी खेल प्रेमियों ने झंडू कुमार को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
बिहार स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार, सचिव संदीप कुमार, संतोष कुमार सिंह और लक्ष्मी कुमार सहाय समेत राज्य एवं जिला स्तरीय कमेटी ने भी खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं।
सभी ने कहा कि झंडू कुमार की यह सफलता न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर गौतम सिंह, आकाश सिंह, कुंदन पांडे, राजेश, नीतीश, राहुल, सचिन, युवराज, बीरु, रोहित, सौरभ, राजकुमार, रंजीत, जीतेन्द्र, सनी, रितिक, रणधीर, रिशु और निशांत सहित कई स्थानीय खेल प्रेमी और जिम सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने झंडू कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी ऐसी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बिहार और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे। उनकी यह उपलब्धि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो यह दर्शाती है कि मेहनत और लगन से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News