Begusarai News: मौत के मुंह से बचकर निकला शिवम, दोस्त ने गला रेतकर हत्या की कोशिश की; इलाके में सनसनी – Zee News

Begusarai News: बेगूसराय में शिवम के एक दोस्त ने उसे अपने साथ ठंडा पीने के लिए बुलाया और फिर उसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया. शिवम की सूझबूझ के कारण उसकी जान बच पाई. फिलहाल उसका इलाज जारी है औ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Trending Photos
Begusarai News: बेगूसराय से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक युवक को ठंडा पिलाने के बहाने ले जाकर उसकी ब्लेड से गर्दन पर हमला कर हत्या की कोशिश की गई. गनीमत रही कि युवक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई. पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के लोचे सिसौनी गांव का है, जहां शिवम कुमार नामक युवक को उसके ही गांव के एक दोस्त ने ठंडा पिलाने के बहाने बुलाया. 

ब्लेड से शिवम की गर्दन काटने की कोशिश
आरोप है कि जैसे ही दोनों ठंडा पीने बैठे, आरोपी ने अचानक धारदार ब्लेड निकालकर शिवम की गर्दन पकड़ ली और उसे काटने की कोशिश करने लगा. शिवम ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. अगर समय रहते लोग नहीं पहुंचते, तो बड़ी वारदात हो सकती थी. दोस्त ठंडा पिलाने के बहाने ले गया था. बैठते ही ब्लेड निकालकर गर्दन काटने लगा, हम चिल्लाए तो वो भाग गया. नहीं चिल्लाते तो जान चली जाती.

यह भी पढ़ें: पटनाः दानापुर में रेलवे पटरी पर फंसी इनोवा कार, सीमांचल एक्सप्रेस भिड़ने से बची

Add Zee News as a Preferred Source

घायल शिवम कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की वजह जानने में जुटी है. सवाल ये है कि आखिर दोस्ती के नाम पर इस तरह की खौफनाक साजिश क्यों रची गई.
रिपोर्ट: जितेंद्र चौधरी, बेगूसराय
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News