Kia ने शुरू की Next-Gen Sonet की तैयारी, कब तक होगी भारत में पेश! – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
वाहन निर्माता किआ की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Kia Sonet को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च क …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Sonet को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कब तक इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Kia Sonet की नई जेनरेशन को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी को शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी इस पर निर्माता ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है।
मौजूदा सोनेट के मुकाबले नई जेनरेशन में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इस एसयूवी को किआ की सिरोस के प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया जा सकता है। जिससे यह मौजूदा वर्जन के मुकाबले ज्‍यादा जगह के साथ आएगी। इसके साथ ही इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है और इसमें Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी ऑफर किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी की नई जेनरेशन में सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में ही बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें मौजूदा जेनरेशन वाले इंजन के ही विकल्‍प दिए जा सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन ही दिया जा सकता है। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिल सकते हैं।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्‍च को लेकर अभी किसी भी तरह की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे भारत में 2027 के शुरू में पेश किया जा सकता है। 
किआ की ओर से सोनेट को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Syros, Nissan Magnite, Skoda Kylaq, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News