राजस्थान में पतंगबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
देश दुनिया से जुड़ी खबरों में आपका स्वागत है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने बीती रात आखिरी सांस ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान का 59वां जन्मदिन मनाया गया। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत में सुधार हुआ। वे बीती रात 14 दिन बाद अपोलो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भ्रामक विज्ञापन के लिए 3 कोचिंग संस्थानों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार की रात 9:06 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया।

आज रात 09:06 बजे जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/KN2TwNbvm5
राजस्थान के बारां में पतंगबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। बोरिना गांव कपिथ और सेवन नाम के 14-15 वर्ष के दो बच्चे पतंगबाजी के दौरान अपनी फंसी पतंग को सरिए से उतार रहे थे। इसी दौरान सरिया लाइट तार से भिड़ गया, जिससे लाइट से दोनों की मौत हो गई। सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव।

डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव। pic.twitter.com/fGiOcKBSuf
गुजरात में राजकोट के कलावड़ रोड पर दानकोट पाटिया के पास इनोवेटिव स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस एक खंभे से टकरा गई, जिसके बाद बस के अंदर बैठे टीचर्स और बच्चे घायल हुए। बस ने एक एक्टिवा को भी टक्कर मार दी। घायल छात्रों और शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
दिल्ली में संसद भवन के पास खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने वाले जितेंद्र की गुरुवार रात को मौत हो गई। 25 दिसंबर को उसने संसद भवन के पास रेलवे भवन के सामने खुद को आग लगा ली थी, जिसमें वह 95 फीसदी तक झुलस चुका था। उसका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, लेकिन 2 दिन से उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बीती रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई थी। वह लश्कर का डिप्टी चीफ था और वर्तमान में पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से मक्की की मौत होने की खबर सामने आई।

"Hafiz Abdul Rehman Makki passes away due to heart attack," reports Pakistan's Samaa TV.Hafiz Abdul Rehman Makki was a wanted LeT terrorist who is also the brother-in-law of LeT leader Hafiz Saeed. pic.twitter.com/eK8eBN4y7w

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण केंद्र सरकार ने शुक्रवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। PM नरेंद्र मोदी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 राज्यों के 50 हजार गांवों में 58 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटने का कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। शुक्रवार सुबह हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया।
आगरा में गौशाला निर्माण की जमीन को ट्रैक्टर से समतल करने के दौरान सोने चांदी के सिक्के मिले हैं, जो ब्रिटिश हुकूमत के दौरान के बताए गए हैं। मटके में मिले सिक्कों को गौशाला निर्माण करने वाले ठेकेदार और ग्रामीणों द्वारा छुपाने का आरोप है। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को शिकायत दी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। थाना बसई अरेला क्षेत्र के प्राचीन चामुंडा मंदिर का मामला है।
राजस्थान के जयपुर में चौमूं के NH 52 भोजलावा कट पर शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। हादसे में 6 स्टूडेंट्स सहित 8 लोग घायल हुए हैं। बस में करीब 30 से अधिक बच्चे सवार थे। लोगों की मदद से गंभीर घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। स्कूल बस सारांश कोचिंग इंस्टीट्यूट की बताई जा रही है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक कृष्ण कुमार (44) होशियारपुर (पंजाब) के निवासी थे। 173वीं बटालियन के कृष्ण कुमार शाहगढ़ एरिया में भानु सीमा चौकी पर पोस्टेड थे। वे 24 साल से BSF में थे। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। शव को रामगढ़ हॉस्पिटल में रखवाया गया है।
यमन में एयरपोर्ट पर हुई बमबारी में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस बाल-बाल बच गए। विमान में सवार होते समय हमला हुआ। वहीं इस हमले में 2 लोगों की मौत होने की भी खबर सामने आ रही है। टेड्रोस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमारी टीम यमन में स्वास्थ्य और मानवीय स्थिति का आकलन करने और बंदियों की रिहाई के लिए बातचीत करने का मिशन पूरा कर चुकी थी। हम सना से उड़ान भरने वाले थे, जब हवाई अड्डे पर बमबारी हुई।

Our mission to negotiate the release of @UN staff detainees and to assess the health and humanitarian situation in #yemen concluded today. We continue to call for the detainees' immediate release.As we were about to board our flight from Sana’a, about two hours ago, the airport… pic.twitter.com/riZayWHkvf
गुजरात के सूरत के गोडादरा इलाके में गैस लीक होने से लगी आग में 4 लोग घायल हो गए हैं। खुदाई के दौरान गैस लीक हुई और अचानक से आग लग गई। भूमिगत केबल बिछाने के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन में दरार आने से अचानक आग लगी। आग लगने से 4 लोग झुलस गए और 5 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह घटना गोडादरा सिनेमा रोड पर हुई। घायलों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 2 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। माता-पिता को मामूली चोटें आईं, जबकि बच्चे ज़्यादा गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इजराइल के अटॉर्नी जनरल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया है। उन पर इजराइली नेता के भ्रष्टाचार के मुकदमे में राजनीतिक विरोधियों और गवाहों को परेशान करने का शक है। इजराइली न्याय मंत्रालय ने गुरुवार देर रात यह घोषणा की। इसमें कहा गया कि जांच सारा नेतन्याहू के बारे में हाल ही में यूवीडीए जांच कार्यक्रम की रिपोर्ट के निष्कर्षों पर केंद्रित होगी।

देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं। गत 14 दिसंबर को उन्हें तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लालकृष्ण आडवाणी 97 साल के हैं और उन्हें पीछे 4-5 महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अगस्त के महीने में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News