झारखंड
jharkhand
ETV Bharat / state
By ETV Bharat Jharkhand Team
Published : April 12, 2026 at 8:42 PM IST
रांचीः राजधानी के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज–4 (2026) का रविवार को सफल समापन हुआ. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित एकदिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से आए 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया.
इस प्रतियोगिता में अंडर-20, पुरुष और महिला वर्ग में कुल 38 स्पर्धाएं आयोजित की गईं. जिनके सफल संचालन में 50 से अधिक तकनीकी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ट्रैक और फील्ड दोनों इवेंट्स में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह रहा.
पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र के अनिकेत नलावड़े ने 10.60 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया. पश्चिम बंगाल के रोहन घोष दूसरे और तमिलनाडु के वरुण ऊरी मनोहर तीसरे स्थान पर रहे. 200 मीटर में ओडिशा के महेंद्र सांता ने 21.96 सेकंड में जीत दर्ज की, जबकि हिमाचल प्रदेश के परस दूसरे और ओडिशा के आर्यन ब्राह्मिन तीसरे स्थान पर रहे.
400 मीटर दौड़ में ओडिशा के मलाया बारिक ने 49.33 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया. 800 मीटर में पश्चिम बंगाल के एम.डी. महासिन अवल विजेता बने, जबकि 5000 मीटर में उत्तर प्रदेश के संदीप पाल ने 14:11.62 मिनट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. 110 मीटर हर्डल्स में रिलायंस के कृषिक एम ने बाजी मारी और 400 मीटर हर्डल्स में राजस्थान के शक्ति सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया.
फील्ड इवेंट्स में महाराष्ट्र के सर्वेश कुशारे ने 2.19 मीटर के साथ हाई जंप में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि झारखंड के अफरोज अहमद 2.13 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. लॉन्ग जंप में ओडिशा के सरुन पायसिंह विजेता बने. शॉट पुट में झारखंड के राज रोशन ने 14.20 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया. भाला फेंक में महाराष्ट्र के उत्तम पाटिल विजेता रहे.
महिला वर्ग में ओडिशा की मौसुमी रॉय उत्तम का दबदबा देखने को मिला. जिन्होंने 100 मीटर (11.83 सेकंड) और 200 मीटर (24.79 सेकंड) दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया. 400 मीटर दौड़ में ओडिशा की सुखी बास्के विजेता रहीं. 800 मीटर में दीप्तिरानी साहू, 1500 मीटर में नमिता प्रधान और 5000 मीटर में हरियाणा की भारती ने जीत दर्ज की.
महिला हर्डल्स में प्रज्ञान प्रसांति साहू और 400 मीटर हर्डल्स में रेलवे की आर. विथ्या रामराज ने पहला स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में नेवी की एनसी सोजन और जेवलिन थ्रो में कर्नाटक की रम्याश्री जैन विजेता रहीं.
अंडर-20 वर्ग में भी शानदार मुकाबले देखने को मिले, जहां 100 मीटर में बिहार के सुभाषु कुमार, 800 मीटर में झारखंड के मोहम्मद सरवर और जेवलिन थ्रो में ओडिशा के आशुतोष कुमार सिंह ने पहला स्थान हासिल किया.
इस प्रतियोगिता में ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला. झारखंड के खिलाड़ियों ने खासकर फील्ड इवेंट्स में प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.
झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर संतोष जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं.
इसे भी पढ़ें- रांची में दिखी देश की रफ्तार: इंडियन एथलेटिक्स सीरीज- 4 में जुटे 225 स्टार खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ पर नजर
इसे भी पढ़ें- थाईलैंड में दिखेगा झारखंड का दम: वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स के लिए राज्य के पांच खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन
इसे भी पढ़ें- रांची में सब जूनियर महिला हॉकी का रोमांच, पांचवें दिन खेल गए छह मुकाबले
For All Latest Updates
TAGGED:
Copyright © 2026 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.