Mango Buying Tips: आम खरीदने में नहीं खाएंगे गच्चा! बस इन 4 बातों का रखें ख्याल, घर आएगा शहद जैसा मीठा फल – AajTak

Feedback
Mango Buying Tips: जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, वैसे ही लोगों का मन ठंडी-ठंडी और रसीली चीजों को खाने का करने लगता है. जहां एक तरफ लोग लस्सी और शरबत जैसी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर आम जैसे फल बड़े चाव से खाते हैं. आम, जैसे ही ये नाम सुनते हैं लोगों के दिलों दिमाग में बस इसका ही स्वाद घूमने लगता है. आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता. इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लोगों का दिल जीत लेते हैं.

आम एक नहीं, बल्कि कई प्रकार के होते हैं. बाजार में इसकी अलग-अलग वेरायटी मिलती है, जिनका स्वाद से लेकर रंग और बनावट तक सब अलग होती है. हालांकि, फिर भी लोग इन्हें खरीदने में गच्चा खा जाते हैं. अक्सर लोग पीला रंग देखकर उन्हें मीठा और रसीला मान लेते हैं और खरीद लेते हैं. लेकिन ऐसा करना आपकी बहुत बड़ी भूल हो सकती है. कई बार ये आम नेचुरल तरीके से नहीं, बल्कि केमिकल (कार्बाइड) से पकाए जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी नेचुरल तरीके से पका और मीठा आम खाना चाहते हैं, तो खरीदते समय कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है.

नेचुरल और केमिकल से पके आम में कैसे पहचानें फर्क?

खुशबू से करें पहचान: अगर आप नेचुरल और केमिकल से पके आम में फर्क करना चाहते हैं, तो सबसे लपहला तरीका उसकी खुशबू पर गौर करना है. अगर आप नेचुरल तरीके से पका होगा तो उसमें हल्की मीठी और ताजगी भरी खुशबू आती है. ये खुशबू ऐसी होती है कि आप इसे पास आए बिना भी महसूस कर सकते हैं. वहीं, केमिकल से पके आम में या तो खुशबू नहीं होती या फिर अजीब सी गंध आती है.

आम के रंग पर दें ध्यान: अगर आम नेचुरल तरीके से पका होगा तो उसका रंग हल्का पीला और थोड़ा हरा मिला हुआ होता है. जबकि कार्बाइड से पके आम अक्सर बहुत ज्यादा चमकदार पीले रंग के होते हैं, जो देखने में अच्छे लगते हैं लेकिन असल में ये जल्दी पकाए जाते हैं.

अंदर से पका है या नहीं?
अगर आप गलती से केमिकल से पका आम खरीद भी लाए हैं, तो आपको खाने से पहले फिर भी पता लग सकता है. कैसे? जब आप आम काटेंगे तो वो अंदर से पका है या नहीं उससे आप पता कर सकते हैं. दरअसल, नेचुरल आम अंदर से भी पूरी तरह पका और रसदार होता है. लेकिन केमिकल से पके आम बाहर से तो पीले दिखते हैं, पर काटने पर अंदर कच्चे निकल सकते हैं.

कैसे करें टेस्ट?

1. पानी वाला टेस्ट: आम केमिकल से पका है या नेचुरल तरीके से ये पता लगाने का सबसे आसान तरीका पानी वाला टेस्ट है. इसके लिए एक बाल्टी या बर्तन में पानी भरें और उसमें आम डालें. अगर आम डूब जाता है, तो समझ जाएं कि वो नेचुरल तरीके से पका है. लेकिन अगर आम पानी में ऊपर तैरता रहे तो हो सकता है वो केमिकल से पका हो.

2. वजन से भी समझें फर्क: नेचुरल और केमिकल वाले आम के वजन में भी बहुत अंतर होता है. नेचुरल तरीके से पका आम अमूमन ज्यादा वजनदार होता है क्योंकि वो अच्छे से पका होता है. जबकि केमिकल से पका आम हल्का महसूस हो सकता है.

खरीदते समय रखें याद रखें ये छोटी-छोटी बातें:
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News