8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैनिकों की कितनी बढ़ेगी सैलरी! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स के वेतन, भत्तों और पेंशन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार सैनिकों की न्यूनतम बेसिक पे में 25 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है. चर्चा है कि फिटमेंट फैक्टर को मौजूदा 2.57 से बढ़ाकर लगभग 2.86 किया जा सकता है. ऐसा होने पर न्यूनतम बेसिक वेतन 18 हजार रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.
यह संभावित बढ़ोतरी सेना, नौसेना और वायुसेना के सभी रैंकों पर लागू हो सकती है. खासकर जवान स्तर के कर्मचारियों को इसका अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. महंगाई और बढ़ती सेवा चुनौतियों को देखते हुए इस वेतन आयोग को कर्मचारियों के लिए अहम माना जा रहा है.
गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग के बाद दस साल का चक्र पूरा होने पर नया आयोग लागू किया जाता है. इसी क्रम में आठवें वेतन आयोग का गठन किया गया है, जो वेतन संरचना, भत्तों और पेंशन से जुड़े कई पहलुओं पर विचार कर रहा है.
हालांकि अभी तक सामने आए सभी आंकड़े रिपोर्ट्स और अनुमानों पर आधारित हैं. अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा. बताया जा रहा है कि आयोग अपनी रिपोर्ट लगभग 18 महीनों में सौंप सकता है.
इस वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जा रही है. यदि इसे इसी तारीख से लागू किया जाता है तो कर्मचारियों को बकाया एरियर भी मिल सकता है. फिलहाल आयोग परामर्श चरण में है और कर्मचारियों व यूनियनों से सुझाव मांगे जा रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News