जब आसमान में पटी धूल और दूर तक दिखा अनोखा नजारा, कश्मीर में बवंडर देख लोग हैरान; क्या है इसकी वजह? – Zee News

कश्मीर के अखनूर जिले में एक बवंडर आने से लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आम तौर पर कश्मीर जैसे राज्य में बवंडर नहीं आता है यही कारण है इस घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं…
 
Trending Photos
Jammu And Kashmir News: शनिवार (11 अप्रैल) की शाम जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी प्रकृतिक घटना देखने को मिली, जिसने सभी को चौंका दिया. कश्मीर के अखनूर में 11 अप्रैल 2026 की शाम को एक बवंडर देखने को मिला. करीब 10 मिनट तक यह बवंडर देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों ने इसको लैंडस्पाउट टॉरनेडो करार दिया है. बताया जाता है कि यह एक सामान्य बवंडर से थोड़ा अलग होता है और इसमें घूमती हुई हवा पहले जमीन के पास से शुरू होती है और ऊपर ओर खिंच जाती है.

क्यों आया यह बवंडर? 

इस घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वैज्ञानिक बता रहे हैं कि इस घटना की मुख्य वजह एक छोटा, लेकिन ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ था. इससे हवा में बहुत अधिक नमी और अस्थिरता पैदा हुई. वैज्ञानिक भाषा में इसे हाई कैप के नाम से जाना जाता है. बताया जाता है कि इसमें हवा को ऊपर उठाने में काफी ऊर्जा मिलती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

(यह भी पढ़ें: ‘गाजी के टारगेट पर है विक्रांत’, दुश्मन के घर में बैठी जासूस बेटी ने भेजा मैसेज और पलट गया 1971 युद्ध का पासा)
 

कश्मीर में क्यों नहीं आते बवंडर 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आम तौर पर बवंडर आना एक सामान्य बात नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में बवंडर अधिकांश बवंडर पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे पूर्वी राज्यों में देखने को मिलते हैं. चूंकि, जम्मू कश्मीर में पहाड़ी इलाका होने के कारण हवा के घुमाव आम तौर पर टूट जाते हैं, यही कारण है कि ऐसा मौसम यहां पर काफी कम होता है. लेकिन इस साल वसंत के महीने में इस इलाके में देखा गया दूसरा बवंडर है. इस कारण वैज्ञानिकों का ध्यान इस ओर गया है. 
(यह भी पढ़ें: बुलडोजर चलाओ, मुस्लिमों को परेशान करो और… बंगाल में ‘राम राज’ पर छिड़ा संग्राम, ये क्या बोल गए ममता के मंत्री)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News