भास्कर न्यूज | रतनगढ़
संचियालाल बैद माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर सभागार में रविवार को प्रमुखजन गोष्ठी हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से हुई गोष्ठी में विद्या भारती राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविंद प्रसाद मुख्य वक्ता थे। खंड संघ चालक धनराज सैन मंचस्थ अतिथि थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत संघ की स्थापना, समाज को दिशा देने के लिए किए जा रहे कार्यों, राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में उद्देश्य व चरित्र निर्माण संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोविंद प्रसाद ने कहा कि व्यक्ति की जन्म कुंडली उनकी हिंदी तिथि के नक्षत्रों के हिसाब तैयार की जाती है। जबकि विडंबना यह है कि हम लोग अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह को अंग्रेजी तिथि के अनुसार मनाते हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन के संकल्पों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हुए उपस्थित लोगों से जातिगत भेदभाव से दूर रहने, संयुक्त परिवार व्यवस्था, स्वदेशी संस्कृति, खानपान तथा परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया। संचालन कृपाशंकर स्वामी ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.