आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए अथिया शेट्टी का ब्लंडर, लता मंगेशकर की लगाई फोटो, भड़के यूजर्स – AajTak

Feedback
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड शोकाकुल है. 12 अप्रैल 2026 को सिंगर ने अलविदा कहा. जैसी ही आशा ताई की मौत की खबर आई फैंस और सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया ने भी लेजेंडरी सिंगर के निधन पर दुख जताया. लेकिन ऐसा करते हुए उनसे बड़ा ब्लंडर हो गया. जिसे उन्होंने तुरंत ठीक किया. लेकिन तब तक ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए थे.
अथिया की पोस्ट पर बवाल
अथिया ने आशा भोसले के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था. लेकिन एक्ट्रेस ने गलती से दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की फोटो पोस्ट कर दी. आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ था. अथिया को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत इसे ठीक किया. अथिया ने अपना पोस्ट डिलीट किया और सही तस्वीर के साथ नया पोस्ट डाला. लेकिन तब तक यूजर्स को उनकी इस गलती का आभास हो गया था. यूजर्स ने अथिया के गलत पोस्ट का तुरंत स्क्रीनशॉट लिया और इसे इंटरनेट पर सर्कुलेट कर दिया. बस फिर क्या था. यूजर्स ने अथिया को जमकर ट्रोल किया.
एक यूजर ने लिखा- अथिया शेट्टी खूबसूरत हैं लेकिन उनमें दिमाग नहीं है. ये फोटो इस बात का सबूत है. उन्होंने आशा भोसले की जगह दिवंगत लता मंगेशकर की फोटो को पोस्ट की. नेपो किड्स बिना किसी स्ट्रगल के रेलेवेंट होना चाहते हैं. इसी वजह से अथिया की फिल्में पिटीं. दूसरे ने लिखा- क्या अथिया शेट्टी पागल हो गई हैं, जो गलत फोटो पोस्ट कर दी. यूजर्स ने अथिया को लापरवाह बताया. शख्स ने लिखा- कम से कम पोस्ट करने से पहले चेक करना चाहिए. ये ब्लंडर है. 
It’s really sad to see how careless people can be on serious matters.

Athiya Shetty shared a photo of Lata Mangeshkar ji while mourning Asha Bhosle ji is not just a small mistake, it shows a lack of attention.

The least one can do is check before posting, especially in such… pic.twitter.com/cEHXaXYoMh
Athiya Shetty gone mad

She uploaded a picture of Lata Mangeshkar instead of Asha Bhosle. 😭 pic.twitter.com/bKCZPBAjjG
अथिया ने अपनी इस गलती को लेकर कोई सफाई पेश नहीं की है. हालांकि उन्होंने आशा ताई को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट जरूर शेयर किया है. 
कब होगा अंतिम संस्कार?
आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को होगा. फैंस उनके लोअर परेल स्थित घर पर जाकर सिंगर के आखिरी दर्शन कर सकते हैं. मुंबई में शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News