Vaishali News: वैशाली में क्रिकेट विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. दो दिन पहले बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद रिजवान अहमद के परिवार पर हमला कर दिया गया.
Trending Photos
Vaishali News: वैशाली के लालगंज में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा.
कल देर शाम जब रिजवान अहमद अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से निकले, तभी पहले से घात लगाए बैठे मोहम्मद सिराज, मोहम्मद इजाजुल और उनके कुछ दबंग साथियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावर तलवार लेकर पहुंचे थे और बीच चौराहे पर ही हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गए. लोग इधर-उधर भागने लगे, मानो कोई बड़ा हादसा हो गया हो.
यह भी पढ़ें: नालंदा में शराब विवाद में पीट-पीटकर हत्या, छपरा में चाकूबाजी में बुजर्ग की मौत
इस हमले में रिजवान अहमद और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया. पुलिस ने पीड़ित पक्ष के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
रिपोर्ट: राजकुमार सिंह
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.