Noida Traffic Jam: सेक्टर-62 से NH-9 तक लगा भीषण जाम‍‍‍‍‍, हजारों कर्मचारियों ने घेरा फेज-2; दफ्तर जाने वाले ब – Times Now Navbharat

शहर
लालकुआं से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक यातायात ठप
Noida Traffic Jam: नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से सुलग रहा मजदूरों का गुस्सा सोमवार सुबह ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हजारों की संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए, जिससे सेक्टर-62, फेज-2 और NH-9 समेत नोएडा के कई प्रमुख हिस्से पूरी तरह ठहर गए। प्रदर्शनकारियों ने न केवल सड़कों को जाम किया, बल्कि कई जगह वाहनों के आगे लेटकर अपना विरोध दर्ज कराया।
सोमवार सुबह सेक्टर-62 और सेक्टर-60 में स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब कर्मचारी मुख्य सड़कों पर जमा हो गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने डिवाइडर पर चढ़कर प्रदर्शन किया और रास्तों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। इसके चलते लालकुआं से इलेक्ट्रॉनिक सिटी और सेक्टर-62 से NH-9 की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। जो लोग सुबह अपने काम पर निकले थे, वे घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस बल मौके पर तैनात है, लेकिन प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या के आगे यातायात व्यवस्था को संभालना चुनौती बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में दो स्कूल बसों की जोरदार टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल
नोएडा के फेज-2 में सोमवार सुबह हजारों की तादाद में कर्मचारी जमा हो गए। कुलेसरा से फेज-2 तक विरोध मार्च निकालते हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि न्यूनतम वेतन को 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए। इसके साथ ही वे ओवरटाइम के भुगतान और छुट्टियों के लिए अलग प्रावधान की मांग कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, कमरे का किराया और महंगे गैस सिलेंडर ने उनका जीना मुहाल कर दिया है।
नोएडा में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि हरियाणा की तर्ज पर न्यूनतम वेतन का नया ढांचा लागू किया जाए। उनकी मांगों के अनुसार अकुशल श्रमिकों को 15,220 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों को 16,781 रुपये, कुशल श्रमिकों को 18,501 रुपये और उच्च कुशल श्रमिकों को 19,426 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। मजदूरों का कहना है कि इससे उन्हें सही मेहनतना मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आज का मौसम कैसा रहेगा. शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News