रेलवे स्टेशन पर मिले दलाल का जाल, 25 हजार में बेच दी गई 16 साल की मासूम – AajTak

Feedback
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल की एक लड़की मानव तस्करों का शिकार हो गई और कथित तौर पर उसे उत्तर प्रदेश में 25,000 रुपये में बेच दिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की को उसके खरीदारों ने फिजिकल टॉर्चर भी दिया. चक्रधरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अवधेश कुमार ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि लड़की इस साल 20 जनवरी को अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल जा रही थी, तभी कुछ बातों पर दोनों के बीच बहस हो गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया और चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़ी. स्टेशन पर लड़की को अकेला देखकर एक अज्ञात दलाल ने उसे अपने जाल में फंसा लिया. आरोपी ने लड़की को नौकरी दिलाने और बेहतर जीवन का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया.’
लड़की उसके साथ ट्रेन से उत्तर प्रदेश चली गई. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, ‘दलाल लड़की को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इनायतपुर ले गया और किशोरी लाल कुइरी नाम के एक व्यक्ति से संपर्क किया.’ दलाल ने उस व्यक्ति को लड़की के बारे में जानकारी दी, जिसने बदले में अपने पड़ोसी संदीप कुमार को लड़की को बेचने के बारे में बताया.
पुलिस ने बताया कि,’इसके बाद संदीप ने 2.5 डेसिमल जमीन गिरवी रखकर 25,000 रुपये में लड़की को खरीद लिया.’ लड़की के लापता होने के बाद उसकी मां और बहन ने अथक खोजबीन की. जब वह नहीं मिली तो उन्होंने 2 अप्रैल को चक्रधरपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.अवदेश कुमार ने बताया,’तकनीकी निगरानी और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लड़की का पता लगाया और उत्तर प्रदेश स्थित आरोपियों के घर पर छापा मारकर लड़की को बचाया और संदीप कुमार और किशोरी लाल कुइरी दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.’
पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने बताया कि उसके साथ लगातार शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया. उसके शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान हैं. लड़की द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के दावे की पुष्टि के लिए हम उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. लड़की फिलहाल अपने परिवार के साथ है. दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 
 
 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News