'संविधान से ही भारत विश्व में मजबूत लोकतंत्र': ब्यावर में भाजपा ने अंबेडकर के संघर्षों और योगदान को किया याद – Dainik Bhaskar

ब्यावर में भाजपा ने अंबेडकर सर्किल, चांगगेट पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा जयपुर शहर के सहप्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा कार्यक्रम में मुख्य अ
सभा को संबोधित करते हुए भूतड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान के कारण ही भारत आज विश्व में एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित है। उन्होंने जोर दिया कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भूतड़ा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को न्यायपूर्ण एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन, पूर्व जिलामंत्री बृजकिशोर शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर, मंडल अध्यक्ष संतोष रावत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News