UP News Live: कांग्रेस ने बंगाल के लिए अजय राय सहित यूपी से पांच स्टार प्रचारक बनाए – Live Hindustan

UP News Live
UP News Live: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मंगलवार को स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय सूची जारी कर दी। द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए जारी इस सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित यूपी के कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को स्टार प्रचारक बनाए जाने के लिए पार्टी नेताओं ने नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। राय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण समर्पण से निर्वहन करने के साथ पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कार्य करूंगा। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में अजय राय के अलावा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सांसद इमरान मसूद शामिल हैं।
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनकी पार्टी लगातार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी मिलेगी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रचार पर तंज कसते हुए कहा कि वह पॉलीटिकल टूरिस्ट हैं। उनकी जनता बात नहीं सुनेगी। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जा रहा है। यूपी में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

नशे में टल्ली दारोगा ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल
यूपी पुलिस की हरकतें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नया मामला मुजफ्फरनगर जिसे का है। जहां एक दारोगा ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया। यहां तक कि एक महिला के साथ भी अभद्रता की। वहीं, हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।
फुगाना थाने में तैनात दारोगा चौबे सिंह की सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रिजर्व बल में ड्यूटी थी। दोपहर के समय दारोगा ने शराब का सेवन कर लिया। उसके बाद नशे की हालत में सदर तहसील में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। शराब के नशे में दारोगा ने एक महिला से अभ्रदता की। शराब के नशे में दारोगा ने वर्दी उतार दी और जमीन पर लेट गया। साथी सिपाहियों ने किसी तरह से उसे काबू किया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

नशे में टल्ली दारोगा ने काटा हंगामा, वीडियो वायरल
महोबा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, तीन महीने बाद थी शादी
महोबा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ के पास मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपियों ने प्रेमिका को घर से बुलाकर उसकी हत्या की है। शव के चेहरे और गले पर जिस तरह से चोटों के निशान हैं, उससे लग रहा है कि गला दबाकर उसे मारा गया है। बता दें कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और 7 जुलाई को शादी होनी थी।

महोबा में प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, तीन महीने बाद थी शादी
आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोकने पर पथराव, फोर्स तैनात
डा. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह के मौके पर मंगलवार शाम को सहावर इलाके के गांव चहका गुनार में शोभायात्रा का रास्ता रोकने पर विवाद भड़क उठा। चहका गांव की ओर से शोभायात्रा को गुनार गांव से होकर निकालने पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया। डा. आंबेडकर के स्वरूप के मुख्य झांकी लेकर चल रहे ट्रैक्टर को रोककर तोड़फोड़ मचा दी। इस दौरान पथराव अफरा तफरी से भगदड़ मच गई। सूचना पाकर डीएम और एसपी समेत पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गया। इसके बाद भी ग्रामीण रुक रुक कर पथराव करने लगे। गांव सुरक्षा के लिहाज से फोर्स बढ़ा दी गई। अन्य थानों का फोर्स चहका गुनार गांव में तैनात कर दिया। बता दें कि, गांव चहका से शोभायात्रा निकाली गई थी, जो कि, गुनार गांव में यादव पक्ष के लोगों से विवाद होने के बाद विवाद उग्र हो गया।
नोएडा में बवाल किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है: अनिल राजभर
श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा हिंसा को ‘सुनियोजित साजिश’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से कराई गई प्रतीत होती है। बयान के मुताबिक राजभर ने कहा कि पिछले दिनों मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से जुड़े थे। उन्होंने अंदेशा जताया कि ऐसे में प्रदेश में अस्थिरता फैलाने की साजिश की आशंका को बल मिलता है, जिसकी एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं।
आदेशों की अवहेलना और लापरवाही में पांच प्रधानाध्यापक समेत सात सस्पेंड
चित्रकूट में बीएसए बीके शर्मा ने आदेशों की अवहेलना व स्कूल संचालन में मनमानी करने पर पांच प्रधानाध्यापकों समेत सात शिक्षकों को निलंबित किया। इनको दूसरे स्कूलों में संबद्ध कर खंड शिक्षाधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया। कई प्रधानाध्यापकों को समायोजन प्रक्रिया के दौरान दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित करने के बाद भी वह कार्यमुक्त नहीं हुए। एक सहायक अध्यापक के खिलाफ एमडीएम में बच्चों की संख्या अधिक दर्ज करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
पत्थरों से कुछ नहीं मिलेगा, योगी-मोदी ही भगवान: BJP विधायक
यूपी के हरदोई जिले में बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर एकीकृत पासी समाज के महासम्मेलन में दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले वाले भाजपा विधायक का मूर्ति पूजा पर विवादित बयान आया है जिसने सियासत को गरमा दिया है। विधायक ने योगी-मोदी को भगवान बताया लेकिन पत्थरों को पूजने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे हंगामा खड़ा हो गया है।

पत्थरों से कुछ नहीं मिलेगा, योगी-मोदी ही भगवान: BJP विधायक
प्रसव के दौरान नवजात के हुए दो टुकड़े, मां के पेट में फंसा रह गया सिर
बस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एंबुलेंस में प्रसव के दौरान नवजात के धड़ से अलग होकर सिर प्रसूता के गर्भाशय में फंस गया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे बाहर निकाला। बीते 8 अप्रैल को हुई इस घटना में प्रसूता के परिजनों ने कलवारी थाने में तहरीर दी है। फिलहाल प्रसूता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, ये मामला सुर्खियों में है।

प्रसव के दौरान नवजात के हुए दो टुकड़े, मां के पेट में फंसा रह गया सिर
किला देखने के बाद रास्ता भूल गए टूरिस्ट, फिर ऐसे निकले बाहर
यूपी के सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार को विजयगढ़ का किला घूमने आए 10 लोगों को भारी पड़ गया। दरअसल किला घूमने के बाद वापस जाते समय रात हो गई। जिसकी वजह से वह जंगल में रास्ता भटक गए। यहां तक कि मोबाइल भी बंद हो गया। चारों तरफ सन्नाटा था। हालांकि गनीमत यही रही कि कि पुलिस समय से पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। ये रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 6 से 8 घंटे तक चलाया गया।

किला देखने के बाद रास्ता भूल गए 10 टूरिस्ट, फिर ऐसे निकले बाहर
ठेकेदार के मैनेजर की 3 टुकड़ों में मिली लाश, परिवार ने दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ दी तहरीर
रविवार रात फाफामऊ रेलवे पुल पर 3 टुकड़ों में मैनेजर का शव मिला। इसके तीन घंटे पहले वह घर से लापता हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उनकी दूसरी पत्नी और साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। ठेकेदार के बड़े बेटे का 20 अप्रैल को मुंडन होने वाला था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
यूपी के इस जिले में बनेगा 2100 मीटर पहला केबल ब्रिज, दूधिया रोशनी से जगमगाएगा पुराना पुल
जून से पिलर पर सेगमेंट और सुपर स्ट्रक्चर रखने का काम शुरू हो जाएगा। सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सेगमेंट बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कान्ट्रैक्टर एसपी सोनी ने बताया कि पिलर का निर्माण 90 फीसदी तक पूरा हो गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
लोकसभा-विधानसभा में पिछड़ों को मिले अलग आरक्षण, सांसद चंद्रशेखर का बड़ा दांव
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आऱक्षण को लेकर नया कार्ड खेला है। चंद्रशेखर ने लोकसभा-विधानसभाओं में पिछड़ों को आरक्षण और अति पिछड़ी जातियों के लिए 15% अतिरिक्त आरक्षण की मांग की है।
पूर खबर यहां पढ़ें
भोजपुरी नाइट में भारी हंगामा, आक्रोशित भीड़ ने तोड़ीं सैकड़ों कुर्सियां
लखीमपुर खीरी के ऐतिहासिक चैती मेले के मंच पर सोमवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब भोजपुरी संगीत कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। दर्शकों के हुड़दंग और हंगामे के चलते मेले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। कार्यक्रम शुरू होते ही कलाकार को करीब से देखने की होड़ में दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो स्थिति और बिगड़ गई। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा करते हुए पंडाल में रखी 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ डालीं और लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग तक उखाड़ दी। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि कलाकारों की सुरक्षा के लिए पुलिस को मंच पर महिला पुलिसकर्मियों का सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। भीड़ का रेला वीआईपी दीर्घा तक जा पहुंचा, जिससे वहां बैठे नगर पालिका अध्यक्ष को भी अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
वेस्ट यूपी को आज मिलेगा चौथा एक्सप्रेसवे, यूपी-उत्तराखंड को एक साथ साधेंगे पीएम मोदी
वेस्ट यूपी को मिलने जा रहा यह चौथा एक्सप्रेसवे न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे जिलों के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आयाम भी बनेंगा। वेस्ट यूपी अब देश के सबसे आधुनिक सड़क नेटवर्क वाले क्षेत्रों में शुमार हो गया है। इससे किसानों को भी बड़ा फायदा होने वाला है।

वेस्ट यूपी को आज मिलेगा चौथा एक्सप्रेसवे, यूपी-उत्तराखंड को एक साथ साधेंगे पीएम मोदी
मथुरा नाव हादसे में दो और श्रद्धालुओं के शव यमुना से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई 15
यूपी के मथुरा में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला और एक युवक का शव बरामद किया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें
पीएम मोदी की काशी में जाम के झाम को खत्म करने की बड़ी पहल, साड़ी-दवा मंडी होगी स्थानांतरित
वाराणसी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने शहर के बीच स्थित दवा और साड़ी मंडी को कैंट मालगोदाम (नमो बनारस केंद्र) में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। 145 करोड़ की लागत से बनने वाले इस छह मंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 844 दुकानें होंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें
नोएडा बवाल: योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई, इससे कम सैलरी नहीं दे सकेंगी कंपनियां
नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद यूपी की योगी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में अंतरिम वृद्धि की घोषणा की है। प्रदेश में तीन श्रेणियों का ऐलान किया गया है। सबसे ज्यादा वेतन नोएडा और गाजियाबाद में होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें
कौन है रोहित तिवारी? जो तय करता था कि कहां और कितने में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
यूपी का किडनी कांड लगातार सुर्खियों में है। पुलिस ने सोमवार को इस कांड के मास्टरमाइंड रोहित तिवारी को गिरफ्तार किया। रोहित तिवारी ही वो शख्स है जो यह तय करता था कि किसका कहां, कब और कितने में किडनी ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। रोहित ने कबूल किया कि उसने 30 से अधिक ट्रांसप्लांट कराए हैं।
कौन है रोहित तिवारी? जो तय करता था कि कहां और कितने में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
नोएडा बवाल का पाकिस्तान कनेक्शन, जांच में जुटी एंजेसियां, क्या बोले योगी के श्रम मंत्री अनिल राजभर
योगी सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा बवाल के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई है। इसके पाकिस्तान से कनेक्शन को लेकर आशंका जताई और कहा कि एजेंसियां जांच में जुटी हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें
IIT के 4 वैज्ञानिकों ने 42 दिन तक खंगाले 50 से अधिक पोर्न वीडियो, मां और दो बेटियों को दी नई जिंदगी
एक पति ने अपनी ही पत्नी और दो बेटियों पर सेक्स रैकेट चलाने और पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगा दिया। उसके इन आरोपों से हर कोई हैरान था। पुलिस के अनुरोध पर न्यायालय ने आईआईटी वैज्ञानिकोंं से पोर्न वीडियो की जांच कराई। 42 दिन तक 50 से अधिक पोर्न वीडियो की जांच की गई।
IIT के 4 वैज्ञानिकों ने 42 दिन तक खंगाले 50 से अधिक पोर्न वीडियो, मां और दो बेटियों को दी नई जिंदगी
फतेहपुर की निकली लुटेरी दुल्हनिया, गोरखपुर में दूल्हे को ठग कर हुई थी फरार
शादी के नाम पर ठगी के मामले काफी बढ़ गए हैं। ऐसी ही एक लुटेरी दुल्हन की गोरखपुर पुलिस तलाश कर रही है। इस दुल्हन की पहचान हो गई है। वह फतेहपुर की रहने वाली है। पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही है।पुलिस उसके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
फतेहपुर की निकली लुटेरी दुल्हनिया, गोरखपुर में दूल्हे को ठग कर हुई थी फरार
नया गोरखपुर के लिए 6 गांवों में जमीन जुटाने की कवायद शुरू
नया गोरखपुर बसाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। छह गांवों में सर्वेक्षण कर जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन के बदले ग्रामीणों को अच्छा मुआवजा मिलेगा जो सर्किल रेट के चार गुना तक हो सकता है।
नया गोरखपुर के लिए 6 गांवों में जमीन जुटाने की कवायद शुरू
हरदोई में देर रात ऑटो गैराज में लगी आग
हरदोई के एक ऑटो गैराज में देर रात आग लग गई। हरदोई अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने एएनआई को बताया कि सोमवार रात करीब 10:45 बजे हरदोई में सिटी मोटर वर्कशॉप में आग की सूचना मिली। एक फायर टेंडर हरदोई फायर स्टेशन से रवाना किया गया। यहां देखा गया कि आग बहुत तेज जल रही थी। 4 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस वर्कशॉप में दो सीएनजी से भरी गाड़िया थीं। आसपास के लोगों को बाहर निकाला और सामान खाली कराया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग का वास्तविक कारण जांच के बाद ही बताया जा सकता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News