जमशेदपुर (ब्यूरो)। शहर की प्रतिभाशाली बेटी श्रेया अग्रवाल ने &फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026&य का खिताब अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी की लहर है। श्रेया अब देशभर से चुनी गई टॉप-30 प्रतिभागियों में शामिल हो चुकी हैं, जिनके बीच 18 अप्रैल को भुवनेश्वर में होने वाले ग्रैंड फिनाले में 61वीं फेमिना मिस इंडिया का चयन किया जाएगा। मानगो की रहने वाली श्रेया अग्रवाल, रमेश अग्रवाल और शीतल अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केरला समाजम मॉडल स्कूल से पूरी की। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ श्रेया खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं।
बड़ी जिम्मेदारी
श्रेया भारतीय शास्त्रीय नृत्य &भरतनाट्यम&य में प्रशिक्षित हैं और एक कुशल ड्राइंग आर्टिस्ट के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी सफलता पर श्रेया ने कहा कि फेमिना मिस इंडिया उनके लिए केवल एक खिताब नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह मंच उन्हें अपने संस्कार, अपनी जड़ों और उन सभी लड़कियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देता है, जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी, ताकि झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें.
Copyright © 2026. All Rights Reserved