Zee5 पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 41 मिनट की मर्डर मिस्ट्री फिल्म, रहस्यमयी कहानी ने जीता लोगों का दिल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ओटीटी पर हर दिन कोई ना कोई फिल्म या सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जिससे लोग देखना खूब पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर फिल्म देखने के शौकीन है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री फिल्म लेकर आए हैं, जो रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है.
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा’ है. इस फिल्म की कहानी ऐसी है कि आपको पूरा टाइम बांधे रखती है. बता दें कि अगर आपने यह फिल्म एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे.
आपको सस्पेंस और डार्क ह्यूमर वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. ‘एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा’ फिल्म को मशहूर डायरेक्टर रजत कपूर ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 1 घंटे 41 मिनट की है, जो आपको बोर नहीं होने देती है.
इस फिल्म की कहानी की बात करे, तो इसमें आपको सोहराब हांडा की कहानी देखने को मिलती है, जो एक इमानदार व्यक्ति है. लेकिन सोहराब हांडा अपनी बदतमीज जुबान और घमंडी आदतों के कारण लोगों की नजरों में खटकता है.
लेकिन उसकी ईमानदारी के कारण हर कोई उसे बर्दाश्त करता है. लेकिन एक दिन मुंबई में एक पार्टी के दौरान सोहराब हांडा की हत्या हो जाती है, जिसके बाद फिल्म की कहानी में ट्विस्ट आता है और इस हत्या शक पार्टी में मौजूद सभी मेहमानों पर घूमती है. आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे Zee5 पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News